रतलाम: नव वर्ष(गुड़ी पड़वा) पर माहेश्वरी समाज का सामूहिक मिलन कार्यक्रम कल, गरबा रास का होगा आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,8अप्रैल(खबरबाबा.काम)। नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर श्री माहेश्वरी समाज रतलाम द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 9 अप्रैल मंगलवार को नववर्ष सामूहिक मिलन कार्यक्रम बड़बड़ हनुमान मंदिर परिसर जानकी मंडपम पर आयोजित है।

समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत सायंकाल 4 बजे से महिलाओं द्वारा गरबा रास होगा। पश्चात 6.30 बजे से संपूर्ण समाज का सहभोज होगा।

समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा उपाध्यक्ष डा.बी. एल.तापड़िया,माधव काकानी, सचिव नरेंद्र बाहेती,घनश्याम लोहिया,राजेश चोखड़ा, द्वारकादास भंसाली,अनुरूप सोमानी आदि ने समाजजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर सफल बनाने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *