रतलाम पुलिस का नशे के सौदागरों पर प्रहार जारी, 120 किलो अवैध मादक पदार्थ के साथ 2 गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,21अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जावरा शहर थाना पुलिस ने 120 किलो अवैध डोडा चुरा के साथ दो युवकों की गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जब्त मादक पदार्थ का मूल्य 3 लाख रुपए से अधिक बताया जा रहा है।

जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के द्वारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था । इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो , थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन के मागर्दशन मे उनि.रघुवीर जोशी द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर रतलामी नाका महू नीमच रोड जावरा से आरोपी विनोद पिता जगदीश उम्र 30 साल निवासी ग्राम डिगांव माली थाना अफजलपुर जिला मन्दसौर ,मुजफ्फर पिता जाकीर मंसुरी उम्र 21 साल निवासी ग्राम डिगांव माली थाना अफजलपुर जिला मन्दसौर को मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से 06 बोरो मे भरा मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजन 120 किलोग्राम कीमती 3,20,000 रूपये, एक सफेद रंग की कार के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में थाना जावरा पर धारा- 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । गिरफ्तार शुदा आरोपियो से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के स्त्रोत के संबंध मे पूछताछ की जा रही है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *