रतलाम: पुलिस द्वारा ली गई शहर के सभी कोचिंग संचालकों की बैठक, सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,20अप्रैल(खबरबाबा.काम)। पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे एवम एसडीएम रतलाम शहर संजीव पाण्डे द्वारा शहर के सभी कोचिंग संचालकों की बैठक ली गई।

बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी कोचिंग संचालकों को शासन के निर्देश से अवगत करवाते हुए निर्देशों के पालन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

सभी कोचिंग संचालकों को कोचिंग सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए कहा गया,जिनको सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम से देखा जा सकेगा। सभी कोचिंग संचालक अपनी कोचिंग के बाहर नजदीकी पुलिस थाना, थाना प्रभारी एवं पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर लिखकर फ्लेक्स लगाएगे जिससे की आवश्यकता होने पर छात्र छात्राए पुलिस से मदद प्राप्त कर सकेंगे। कोई भी नई कोचिंग सेंटर खोलने तथा होम ट्यूटर की जानकारी भी संबंधित थाने पर आवश्यक रूप से दी जाएगी। बैठक में कुल 60 कोचिंग संचालक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *