रतलाम: वैशाख शिवरात्री श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 1 मई से

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,26अप्रैल(खबरबाबा.काम)। पवित्र वैशाख माह में प्रभु की कृपा एवं परम पुज्य गुरूदेव श्री प्रदीप मिश्रा (सिहोर वाले) के आशीर्वाद से गुरूजी के कृपा पात्र शिष्य पू.पं. संजय जी गौतम (कथावाचक, नागदा जं.) के मुखारविन्द से वैशाख शिवरात्री श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 1 मई 2024 से 7 मई 2024 तक ग्राम जड़वासाखुर्द जिला रतलाम में होगा।

आयोजक शिव शक्ति परिवार जड़वासाखुर्द एवं शारदा शांतिलाल परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम जड़वासाखुर्द में आयोजित सात दिवसीय वैशाख शिवरात्री श्री शिव महापुराण कथा 1 मई से प्रारम्भ होगी । 1 मई 2024 बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकलेगी उसके पश्चात कथा प्रारम्भ दोप. 2 बजे से 5 बजे तक प्रतिदिन (इसरजी-गौराजी) आयोजित होगी । दिं. 2 मई गुरूवार को शिव पावर्ती विवाह, 3 मई को शुक्रवार को कार्तिकेय जी का जन्म, 4 मई शनिवार को गणेशजी का जन्म, 5 मई 2024 रविवार भागीरथी गंगा का पृथ्वी उदगम, दिं. 6 मई सोमवार को गणेश विवाह एवं 7 मई 2024 मंगलवार को बारह ज्योर्तिलिंग कथा एवं कथा विराम होगी । वहीं शिवरात्री 6 मई 2024 को 108 जोड़ों द्वारा महारूद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।

आयोजक शिव शक्ति परिवार जड़वासाखुर्द एवं निवेदक शारदा शांतिलाल परमार सहित समस्त परमार परिवार ने जनता से आग्रह किया है कि ग्राम जड़वासा खुर्द जिला रतलाम में आयोजित सात दिवसीय वैशाख शिवरात्री श्री शिव महापुराण कथा में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनावें । उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जीतूभाई सेन ने दी ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *