रतलाम: पुलिस लाइन रतलाम पर हुआ 15 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों के साथ एसपी ने भी किया डांस

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,27मई(खबरबाबा.काम)। पुलिस लाइन रतलाम में प्रारंभ हुए 15 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा द्वारा किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा भी उपस्थित थे।

15 दिवसीय समर कैंप में पुलिस परिवार के बच्चो के लिए फुटबाल, क्रिकेट, योगा, ड्राइंग, जंबा आदि एक्टिविटीज का आयोजन किया जाएगा। समर कैंप के शुभारंभ अवसर पर एसपी राहुल लोढ़ा ने भी बच्चों के साथ मस्ती करते हुए डांस किया।

रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावात, सूबेदार मोनिका चौहान आदि पुलिस अधिकारी एवं पुलिस परिवार के बच्चे एवम परिजन उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *