रतलाम: स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात, परिवार शादी में भोपाल गया, नकूचा तोड़ घूसे बदमाशों ने किया घर पर हाथसाफ

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम, 7मई (खबरबाबा.काम)। शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपूत बोर्डिंग के पीछे एक सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात हो गई। परिवार भोपाल शादी में गया था। मकान को सूना पाकर बदमाश नकूचा तोडक़र घर में घुसे और सारा सामान तितर-बितर कर दिया। बदमाश यहां से कितना सामान ले गए इसका पता परिजनों के आने के बाद चल पाएगा।

चोरी की वारदात सुरेन्द्रसिंह सलूजा,राजपूत बोर्डिंग के यहां हुई। बताते कि श्री सलूजा परिवार के साथ भोपाल गए है। मकान को सूना पाकर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर मेनगेट का दरवाजा की नकूचा तोड़ घर में घुसे। बदमाश मकान के हर एक कमरे में घुसे। कीमती सामान खंगालने के लिए पूरे घर का सामान तितर-बितर कर दिया। एक कमरे में रखी गोदरेज का ताला तोडक़र बदमाशों ने अंट लगाकर लॉकर को खोला। लॉकर के अंदर एक ओर लॉकर को खोला। गोदरेज को देखकर लगता हैं कि बदमाश उसमें रखे कीमती सामान जेवरात और नगदी पर हाथसाफ कर गए। लॉकर के अंदर एक ओर दराज को भी चोरों ने चॉबी की मदद से खोला और उसे भी खाली कर गए।

बदमाशों ने अगले कमरे में रखे शोकेस को खंगालने के साथ ही एक-एक दराज कमरे में पहुंचे और कीमती सामान को खंगालने के साथ ही सारा सामान तितर-बितर कर दिया। बदमाशों ने गोदरेज के कपड़े वाली को सेल को हाथ तक नहीं लगाया। एक अन्य गोदरेज को भी खंगाला। बेडरूम में की दो-तीन आलमारियों को खोलकर एक-एक सामान को खंगालकर पूरे घर को अस्त व्यस्त कर दिया।

बताते हैं कि चोरी का पता सुबह उस समय चला जब घर पर काम करने वाली महिला पहुंची। बाहर से दरवाजा टूटा देख तुरंत ही इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। बाद में इसकी सूचना सूरेन्द्रसिंह सलूजा को दी। सूचना मिलते ही सुरेन्द्रसिंह के परिजन सहित क्षेत्रीय पार्षद के प्रतिनिधि विजयसिंह चौहान राजपूत बोर्डिंग पहुंचे। इसकी सूचना स्टेशनरोड थाना पुलिस को भी दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। चूंकि सलूजा का परिवार शहर से अन्यंत्र होने पर पता नहीं चल पाया है कि बदमाश यहां से कितना सामान ले गए लेकिन जिस तरह आलमारियां के लॉकर और दराज पूरी तरह खाली मिल रहे है उससे संभावना जताई जा रही है कि बदमाश यहां से बड़ी मात्रा में कीमती सामान ले गए है। यहां से बदमाश कितना माल ले गए हैं इसकी सही जानकारी श्री सलूजा के लौटने पर ही पता चल पाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *