
रतलाम, 29मई (खबरबाबा.काम)। श्री अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ द्वारा आचार्य श्री रामलाल जी म.सा. एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि जी महाराज साहब के पावन सानिध्य में चित्तौड़ राजस्थान मे लगे 16 दिवसीय धार्मिक आवासीय शिविर को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड से पुरस्कार किया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रवृत्ति संयोजक प्रीतेश गादिया ने बताया कि यह शिविर 10 से 25 मई तक चित्तौड़ में आचार्य श्री और सभी संत सतिवर्याओ के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। जिसमें बच्चों ने 45 डिग्री गर्मी के तापमान के पश्चात भी वहां रहकर वहां के नियमों का पालन करते हुए अपने धार्मिक ज्ञान में अभिवृद्धि की।
सामाजिक स्तर पर धार्मिक व संस्कार वाला 16 दिवसीय सबसे बड़ा आवासीय शिविर के आधार पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का अवार्ड राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी को दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत चेलावत, राष्ट्रीय मंत्री कमल पिरोदिया, गणेश ज्ञान भंडार संयोजक सुशील गोरेचा, महत्तम संयोजक विनोद मेहता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभय चोपड़ा एवं साधुमार्गी जैन संघ ,महिला मंडल, बहु मंडल, समता युवा संघ ,बालक मंडल, बालिका मंडल के सदस्यों व आदि ने हर्ष व्यक्त किया एवं संघ के सदस्यों के प्रति बधाई प्रेषित करने के साथ-साथ आभार व्यक्त किया। शिविर में बच्चों ने जीवन में अनुशासन के साथ-साथ व्यसन मुक्ति व कई अहम आयामों को अपने जीवन में धारण करने का संकल्प लिया



