
रतलाम,11मई(खबरबाबा.काम)। अक्षय तृतीया पर जैन सोश्यल ग्रुप मैत्री परिवार द्वारा इक्षु रस वितरण कार्य करमदी तीर्थ पर किया गया। ज्ञात हो की मैत्री परिवार हर वर्ष अपने स्थायी प्रकल्प के रूप में यह कार्य करता आया है।
संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया की जैन धर्म के इतिहास में अक्षय-तृतीया का बड़ा महत्व वर्णित है। जैन धर्म में इस पर्व को तपः-शक्ति का प्रतीक माना है। अक्षयतृतीया का सीधा सम्बन्ध युगादि पुरुष भगवान ऋषभदेव से हैं, वे स्वयं युगसंस्थापक और युग-प्रवर्तक थे। आज ही के दिन प्रभु आदिनाथ को राजकुमार श्रेयांश कुमार के द्वारा इक्षु रस के द्वारा कठिनतम वर्षीतप का पारणा करवाया गया था एवं इसी कारण से जैन मान्यता मैं आज के दिन इक्षु रस का महत्व है।

इस धार्मिक कार्य में अमित कोठारी, अमित डांगी, आशीष नवलखा ,अंकित तलेरा , अंकित गंगवाल , प्रवीण पटवा ,सिद्धार्थ बोराणा , मनोज सिंगावत , धर्मेंद्र रांका ,मयंक कोठारी , पिंकेश जैन , राहुल नवलखा ,पंकज पोरवाल , अवि धम्मानी, रेनीश मेहता ,संजय जैन , अंकित ललवानी , अमित मेहता ,पंकज चोपड़ा , प्रतिक मंडलेचा , ओनील पगारिया , आयुष नवलखा परिवार ने लाभार्थ लिया।
इस आयोजन में अमित कोठारी , मयंक कोठारी , वैभव मेहता , नीलेश कोठारी ,भावेश गादिया, तरुण डांगी , अर्पित संघवी , गौरव कास्तिया , अवि धम्मानी, राहुल नवलखा ,संजय जैन ,विनय वोहरा ,सिद्धार्थ बोराणा ,चन्दन सेलोत ,सचिन मांडोत , संदीप बोथरा , ललित तातेड़ ,मिलन राखेचा , आशीष नवलखा , अविनाश कर्णावत , आनंद जैन ,राजेश गाँधी , रितेश गाँधी ,संदीप सकलेचा , प्रवीण पटवा , विशाल काकड़ीवाल , तरुण गंग, अमित गंग , पंकज पोरवाल , रेनिश मेहता , मनोज अग्रवाल , पियूष नवलखा ,आयुष नवलखा ,सुमित पुंगलिया , प्रियेश छाजेड़ , रवि सोनी ,दीपक बोराणा विपुल चोपड़ा ,मनीष कासवा,अंकित ललवानी,अंकित तलेरा ,अभिषेक लुनावत ,रितेश भटेवरा ,पिंकेश जैन ,जयेश संघवी ,अल्पेश वोहरा,अंकुर कोठारी ,गगन चोरडिया ,आयुष जैन ,लविश पारीख आदि ने उपस्तिथ रह कर सेवाएं प्रदान की।



