रतलाम: भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम में किया महाजनसंपर्क और रोड शो, प्रवीण सोनी मित्र मंडल ने किया सीएम का स्वागत,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय व भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा रहे साथ

indresh98kumar@gmail.com
6 Min Read
|भाजपा नेता प्रवीण सोनी ने किया सीएम का स्वागत||हेलीपैड पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने किया सीएम का स्वागत|बजाज खाना में सचिन कासंवा ने किया सीएम का स्वागत
भाजपा नेता प्रवीण सोनी ने किया सीएम का स्वागत

रतलाम, 11 मई(खबरबाबा.काम)। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट पर प्रचार के लिए रतलाम पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में महाजनसंपर्क और रोड शो किया। रथ पर प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा मौजूद रहे।

महाजनसंपर्क की शुरुआत शहीद चौक शहर सराय से हुई। डॉ. यादव जब यहां पहुंचे तो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने कार्यकर्ताओं के साथ मंच से उनका स्वागत किया। इसके बाद महाजनसंपर्क की शुरुआत हुई और मुख्यमंत्री डॉ. यादव रथ में सवार होकर निकले।

चांदनी चौक में भाजपा नेता प्रवीण सोनी ने सीएम का स्वागत किया। यहां समाजसेवी ललित दख सहित कई लोग मौजूद रहे। रानी जी का मंदिर, नाहरपुरा, डालू मोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी होकर धान मंडी स्थित रानी जी का मंदिर तक महा जनसंपर्क किया। रानी जी के मंदिर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आमजन को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

हेलीपैड पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने किया सीएम का स्वागत

उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत को कोई ताकत रोक नहीं सकती। कांग्रेस के लोग चुनाव भारत में लड़ रहे है और प्रशंसा पाकिस्तान की करते है। ये चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है। दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से चुनने का चुनाव है। चुनाव में हम सब देख रहे है कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान छोड़कर भाग रहे है। कांग्रेसियों को समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें।

बजाज खाना में सचिन कासंवा ने किया सीएम का स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह एक ऐसे रॉकेट है, जिन्हे लांच करो तो ऊपर जाता ही नहीं है, सिर्फ नीचे गिरता है। 2014 के चुनाव में देखा, फिर 2019 में देख लिया है।

डॉ. यादव ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी ने कहा है कि जीओ और जीने दो और इसी तर्ज पर कोरोना काल में सभी को टीके लगे है। कुछ लोगों ने कहा था कि मोदी का टीका नहीं लगाएंगे लेकिन जब टीके से लोगों की जान बची तो रात 12 बजे जाकर टीका लगवाया। मोदी जी ने देश भी बचाया और दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में टीके के माध्यम से जान बचाने का काम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित लोगों को 13 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का संकल्प दिलाया।

मार्ग में जगह-जगह स्वागत

महाजनसंपर्क के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप एवं प्रत्याशी श्रीमती चौहान के साथ रथ में सवार नेताओं का जगह-जगह स्वागत किया गया। भाजपा के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ के साथ व्यापारिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों ने मंचों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने डालूमोदी बाजार पर साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। महाजनसंपर्क में भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं असंख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कांग्रेस के पांच नेता भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कांग्रेस के पांच प्रमुख नेता भाजपा में शामिल हुए।

कांग्रेस नेता एवं जिला संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, सुनील पारिख, विशाल डांगी, सुनील जैन, महेंद्र पोरवाल भाजपा में शामिल हुए। इनके साथ उद्योगपति वरुण पोरवाल ने भी भाजपा की सदस्यता ली। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस नेता मांगीलाल जैन संगठन मंत्री होकर पूर्व में कई पदों पर रहे। जबकि सुनील पारिख 1977 में एनएसयूआई के प्रथम संयोजक बनने के बाद शहर कांग्रेस सचिव लगातार कांग्रेस प्रवक्ता, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एवं बाद में प्रदेश सचिव सहित कई अन्य पदों पर रहे है। सुनील जैन वर्तमान में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अलावा पूर्व लायन अध्यक्ष एवं पूर्व बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन अध्यक्ष थे। विशाल डांगी कांग्रेस व्यापारिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे है। जबकि महेन्द्र पोरवाल भी कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते रहे है तथा वरूण पोरवाल उद्योग जगत से जुड़े है। कांग्रेस के इन नेताओं से पूर्व शुक्रवार रात वार्ड 33 की पार्षद मनीषा चौहान एवं उनके पति पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *