रतलाम: विद्युत डीपी मे से आईल चोरी करने वाले दो आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो की तलाश 

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,2मई(खबरबाबा. काम)। विद्युत डीपी मे से आईल चोरी करने वाले दो आरोपियो को आलोट पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दो और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन मे थाना आलोट पुलिस द्धारा मुखबीर की सूचना पर विद्युत डीपी मे आईल चोरी करने वाले आरोपियो को पकड़ा गया है।

01 मई को फरियादी सुरपाल सिंह पिता रामसिंह सोंधिया राजपुत उम्र 33 साल निवासी ग्राम छापरी ने सूचना किया कि उसके खेत पर व खेत पडोसी गोकुलसिंह पिता पुर सिंह सोंधिया राजपुत व भेरुलाल पिता मांगीलाल पांचाल के खेत पर लगी निजी विद्युत डीपी से किन्ही अज्ञात बदमाशो द्धारा 27 अप्रैल एवम 28 अप्रैल की दरमियानी रात्री मे आईल चोरी कर लिया है। जिस पर थाना आलोट पर धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर आईल चोरी करने वाले आरोपी कृपाल सिंह व सुरेश सिंह निवासी ग्राम आनन्दगढ को गिरफ्तार किया जाकर दो प्लास्टिक की केनो के अंदर भरा डीपी का 70 लीटर आईल व घटना मे प्रयुक्त ट्रेक्टर एवं मोटर सायकल को जप्त किया गया व आरोपियो का न्यायालय से पीआर प्राप्त कर अन्य आरोपियो की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

कृपाल सिंह पिता गंगाराम सोंधिया उम्र 35 साल निवासी ग्राम आनन्दगढ

सुरेशसिंह पिता धुलसिंह सोंधिया उम्र 40 साल निवासी आनन्दगढ

फरार आरोपी

दाणुसिंह पिता भगवान सिंह सोंधिया निवासी आनन्दगढ

गुड्डु सिंह उर्फ मोहन सिंह पिता भगवान सिंह सोंधिया निवासी आनन्दगढ

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी सुरेन्द्र सिंह गाडरिया, उनि देवीलाल गुर्जर, उनि कुलदीप डाबी, आर अभिनन्दन, आर आदिल, आर अंकित काला, आर बाबुलाल मालवीय की मुख्य भुमिका रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *