रतलाम: नाली की समस्या बताने पर भाजपा पार्षद और एमआईसी सदस्य पर वार्ड के नागरिक से मारपीट का आरोप, पुलिस में प्रकरण दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,23मई(खबरबाबा.काम)। महापौर परिषद सदस्य भाजपा पार्षद विशाल शर्मा पर वार्ड के नागरिक के साथ मारपीट का आरोप लगा है। फरियादी के अनुसार वह नाली की समस्या बताने पार्षद के पास गया था, जिस पर नाराज होते हुए पार्षद ने मारपीट की। शिकायत मिलने पर माणक चौक थाना पुलिस ने पार्षद के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार पार्षद पर मारपीट का आरोप मुकेश कसेरा नामक व्यक्ति ने लगाया है। पुलिस को की गई शिकायत में मुकेश ने बताया है कि वह वार्ड क्रमांक 22 कल्याण नगर में रहता है। बुधवार दोपहर को वह घर के सामने स्थित मंदिर के प्रांगण में खड़ा था। इस दौरान वार्ड के पार्षद विशाल शर्मा भी वहां आए। फरियादी के अनुसार उसने अपने और आसपास के घरों के पानी की निकासी की समस्या को लेकर पार्षद से बात की। समस्या बताने और काम कब तक होगा, यह पूछने पर पार्षद नाराज हो गए और उन्होंने फरियादी के साथ मारपीट शुरू कर दी। फरियादी के अनुसार उसकी मां ने आकर बीच बचाव कर उसे बचाया। बाद में फरियादी ने माणक चौक थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।

पार्षद ने लगाया था थाने पर ताला

विशाल शर्मा वही पार्षद है जिन्होंने पूर्व में औद्योगिक क्षेत्र थाने में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में ताला भी लगा दिया था। इस मामले में उनके खिलाफ पूर्व में भी शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज हो चुका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *