रतलाम: भाजपा अ.जा. मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव ने पत्रकार वार्ता में कहा- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जहां सभा लेने जाएगें वहां चूड़ी पहनाकर मातृशक्ति के अपमान का बदला लेंगे

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 03 मई (खबरबाबा.काम)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा भाजपा की वरिष्ठ नेता इमरती देवी के बारे मे की गई टिप्पणी पर भाजपा अ.जा. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव ने शुक्रवार को रतलाम मे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मातृशक्ति का जो अपमान किया है, वह माफी योग्य नहीं है। चुनाव तक प्रदेश मे जीतू पटवारी जहां भी सभा लेने जायेगे। वहां अ.जा. मोर्चा उन्हे चुडी पहनाकर इस अपमान का बदला लेगा।

पैलेस रोड़ स्थित जिला भाजपा कार्यालय मे जाटव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जाटव ने पत्रकारवार्ता कर कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अक्ल की कमी है, और उनका जुबान पर भी नियत्रंण नही है। राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप मे उन्होने भाजपा की महिला नेता के लिए जो कहा, वह अशोभनीय एवं घोर निदंनीय है। कांग्रेस नेताओं की शुरू से महिलाओं को अपमानित करने की आदत रही है। कर्नाटक मे कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि वे शक्ति से लड़ रहे है। भारत में माता-बहनों को भी शक्ति स्वरूपा मानते है, और यही हमारी संस्कृति है। कांग्रेस के एक नेता ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी पार्टी की नेता को टंच माल कहा था, और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आयटम कहा था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इमरती देवी के लिए जो कहा है वह बोलने मे भी शर्म आती है। ऐसे शब्द बोलने वालों को भाजपा कार्यकर्ता कभी माफ नही करेगे।

पत्रकार वार्ता के दौरान जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, अ.जा. मोर्चा रतलाम के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बोरिया, झाबुआ जिलाध्यक्ष जगदीश जाटव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल निन्धाने, थांदला के पार्षद राजू धानक आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *