रतलाम: भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ रतलाम विधानसभा सम्मेलन सम्पन्न

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम, 7मई(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ रतलाम विधानसभा सम्मेलन स्थानीय सूरज हाल में प्रकोष्ठ संपर्क अभियान के राष्ट्रीय सहसंयोजक राजन भंडारी उत्तराखंड ,भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रदेश संयोजक डॉ अखिलेश खंडेलवाल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक मनीष शर्मा ,प्रदेश युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष विकास कोठारी, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौटाला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ रतलाम झाबुआ लोकसभा प्रभारी दिनेश पोरवाल की उपस्थिति संपन्न हुआ ।

राष्ट्रीय सहसंयोजक राजन भंडारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रतलाम लोकसभा में अधिक से अधिक मतदान कराना है। प्रत्येक घर से मतदान हो इसके लिए चुनाव के अंतिम दिवस में प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को कार्य करना है।

प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल ने बताया कि झुग्गी बस्तियां में रहने वाले मतदाता बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सहसंयोजक मनीष शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि बस्तियां में केंद्र ओर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी विभिन्न योजना के हितग्राहियों से संपर्क कर अधिक से अधिक मतदान कराना है।स्वागत भाषण जिला संयोजक श्रीकांत दोषी ने दिया।

इस अवसर पर पार्षद करण केथवास, पूर्व पार्षद मोहन वर्मा, मनीष वेद योगेश केथवाश , पासी समाज के जिला अध्यक्षभंवर लाल, शिवनगर बस्ती संपर्क नेहा बोरासी, जिला सहसंयोजक आशीष डांगी, लोकेंद्र सिंह ,मंडल संयोजक सुदीप गोचर, रवि प्रजापत, जगदीश भाई के साथ प्रमुख उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *