रतलाम: सीबीएसई कक्षा 12 और 10 का रिजल्ट जारी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के विद्यार्थियों ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम, 13मई(खबरबाबा.काम)। श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की कक्षा 12 वीं व 10 वीं सीबीएसई का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा है। स्कूल के सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग व प्राचार्य डॉक्टर रेखा शास्त्री ने बताया कि कक्षा 12 वी की परीक्षा में में कुल 130 विद्यार्थी शामिल हुए थे,जिसमें से हिमांशु कटारिया ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में श्रेष्ठ स्थान हासिल किया । इसी प्रकार कक्षा 10 वीं की परीक्षा में कुल 215 विद्यार्थी शामिल हुए थे जिसमें से 51 बच्चों ने 85% से अधिक अंक हासिल किए हैं तथा सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं।

10 वीं में स्कुल टॉपर रिया मंगलेश बागरेचा व मनस्वी विशाल गोयल रही हैं,जिन्होंने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं । कक्षा 12 वीं में स्कुल के टॉपर छात्र विजय सारिका कटारिया के पुत्र हैं तथा स्कूल के हेड बॉय भी हैं । कक्षा 12 वी में 41 विद्यार्थियों ने 85प्रतिशत अधिक अंक हासिल किये व शेष विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं l स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है l

विद्यार्थियों की उपलब्धि पर समिति के हरजीत चावला, अजीत छाबड़ा, देवेंद्र वाधवा, सुरेंद्र सिंह भामरा, हरजीत सलूजा, प्रधान अध्यापिका सुनीता तोमर ने प्रसन्नता व्यक्त की है व विद्यार्थियों को बधाई दी है।

वाणिज्य संकाय के छात्र हिमांशु ने चर्चा में बताया कि वह अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षको तथा परिजनों को देते हैं, वो प्रतिदिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई करते थे उनका पसंदीदा खेल क्रिकेट है तथा विराट कोहली को खेलते देखना पसंद करते है।राजनीति में कोई रुचि नहीं रखने वाले कटारिया चार्टड एकाउंटेंट बनना चाहते हैं। वे रितिक रोशन की पिक्चरें देखना पसंद करते हैंl
कटारिया ने गणित में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं l

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *