
रतलाम, 24मई (खबरबाबा.काम)। जिले के सैलाना थाना अंतर्गत पिता और मामा द्वारा शादी के लिए युवती को बेचने का मामला सामने आया है। खरीदने वाले व्यक्ति ने भी युवती को बंधक बनाकर रखा। अब युवती की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पिताजी और मामा ने उसे दो लाख रुपये मे प्रेम पिता कालु निनामा निवासी परनाला जिला प्रतापगढ को बेच दिया। प्रेम निनामा व उसके परिजन द्वारा पीडिता को बंधक बनाकर रखा। 17 मार्च 2024 को पीडिता मौका देखकर ग्राम परनाला से भागकर एक युवक से शादी की तथा अपने परिवारवालो से जान का खतरा होने से छुपकर रह रही थी। 23 मई को पीडिता के परिवारवालो ने उसके ससुर के साथ मारपीट की। सूचना पर थाना सैलाना पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
पीडिता के ससुर ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई की उनकी बहू के पिताजी,भाई विनोद कटार और काका एवं अन्य के द्वारा डरा धमका कर पचास हजार रुपये ले लिए एवं और रुपये की मांग करने लगे। घर पर तोड फोड की,खेत मे लगे आम के पेड जला दिए तथा मारपीट की। सूचना पर थाना सैलाना पर धारा 386,387,427,323,294,190,34 भादवि का अपराध पजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा द्वारा घटना की गंभीरता के दृष्टिगत आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एस.डी.ओ.पी सैलाना सुश्री नीलम बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सैलाना अय्युब खान के नेतृत्व मे थाना सैलाना की संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया जा चुका है। अन्य सात आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।



