रतलाम: जैन समाज ने ली मतदान करने और करवाने की शपथ, समस्त श्री संघ और जैन सोश्यल ग्रुप के पदाधिकारी रहे मौजूद

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,4मई(खबरबाबा.काम)। 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के अंतर्गत मतदान महापर्व को मनाने के लिए समग्र जैन समाज के तत्वावधान में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदान करने और करवाने की शपथ ली गई।

बैठक में विशेष मार्गदर्शन देने के लिए मौजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विजेंद्र गोठी ने अपने उद्भोदन में कहा कि जैन समाज एक शिक्षित व समृद्ध समाज है। वह स्वयं तो करता ही है पर लोगों को भी अच्छे कार्य के लिए प्रेरणा देता है। इस परिपेक्ष्य में मतदान भी हमारा कर्तव्य है। देश के प्रति आदर भाव है। निष्ठा है,प्रेम है। मतदान हमें खुद भी करना है और अधिक से अधिक लोगों से भी करवाना है। मतदान के लिए हमें कम से कम 10 परिवारों को जोड़कर उन्हें प्रेरित करना है कि मतदान करें। मतदान हमारी नैतिक जिम्मेदारी है जो आगामी भविष्य को तय करके भारत का विकास करने वाली है। हमारे पूर्वजों ने साहसिक रूप में अपना बलिदान देकर बहुत कुछ किया। हमारे लिए आज यह सुगमता है कि हम सिर्फ मतदान से ही देश के विकास में सहयोगी बन सकते हैं। बैठक में ओम अग्रवाल भी मंचासीन रहे।

उपरोक्त जानकारी देते हुए समग्र जैन समाज के प्रीतेश गादिया ने बताया कि यह बैठक रात्रि 8:00 बजे रखी गई ,जिसमें समाज के सभी श्री संघ, युवा संघ, महिला मंडल एवं रतलाम के समस्त जैन सोश्यल ग्रुप के पदाधिकारी इसमें उपस्थित हुए। बैठक का आयोजन विनोद मूणत, प्रकाश मूणत, राजेश जैन, अशोक चोपड़ा, महेंद्र बोथरा, कीर्ति बड़जात्या के मार्गदर्शन में किया गया। सभा में समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने मतदान के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में समाज प्रमुख सुशील छाजेड़,ललित पटवा, सुनील लालवानी, अभय पोरवाल, अशोक जैन लाला, अशोक चौटाला, राजेश सुराना, विनोद बाफना, सुदर्शन पिरोदिया, दशरथ बाफना, अशोक लुनिया, अरुण चोरडिया, मनीष मंडलेचा, अशोक चतुर, हेमंत कोठारी, जितेन्द्र चोपड़ा, मनसुख चोपड़ा, संजय पारख, कमलेश बुपक्या ,राजेंद्र भंडारी संजय खिमेसरा, प्रकाश नंदेचा,वैभव राका, पारस मेहता, सौरभ नाहर, अनिल बोहरा ,मनीष भटेवरा, सुनील भंडारी, राजेश कटारिया, विनीत पीपाड़ा, अंकित कटारिया, निलेश मेहता, वीरेंद्र गांधी, सुनील चपरोट,निलेश गोधा, अतुल बाफना,अनिल बाफना, प्रफुल्ल लोढा, जयंतीलाल डांगी, संजय पालरेचा, ललित कोरिया, अनिल कोठारी, जितेंद्र दोशी, मयंक भटेवरा, रेणु जैन, अनिता जैन, स्मिता कटारिया आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन कर अंत मे मतदान की शपथ प्रीतेश गादिया द्वारा दिलाई गई। आभार विनोद मूणत ने माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *