रतलाम: जैन सोशल ग्रुप मैत्री ने मनाया जैन शासन स्थापना दिवस

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,20मई(खबरबाबा.काम)। जैन सोशल ग्रुप मैत्री रतलाम द्वारा जैन शासन स्थापना दिवस को मंदिर दर्शन वंदन के साथ मनाया एवं सदैव जैन मूल्यों की रक्षा का संकल्प किया।

संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया की जैन स्थापना दिवस को jsg मैत्री परिवार ने बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया।
सर्वप्रथम स्थानीय सुमंगल गार्डन में वर्ष 2024-25 की नविन पदाधिकारियो एवं कार्यकारणी की सभा रखी गयी। सभी सदस्यों के द्वारा कस्तूरबा नगर स्थित नमिनाथ जिनालय में दर्शन वंदन का लाभ लिया। इसके पश्चात् शासन के झंडो को लहराते हुए जैन शासन के गीतों के साथ जैन शासन के प्रति अपने भावपूर्ण समर्पण को दर्शाया। साथ ही सभी नविन कार्यकारणी सदस्यों के द्वारा जैन मूल्यों की रक्षा करते हुए जैनत्व के पोषण करने का संकल्प लिया।

इस दौरान अमित कोठारी , मयंक कोठारी , वैभव मेहता , नीलेश कोठारी ,भावेश गादिया , राहुल नवलखा , नीलेश मंडलेचा ,अर्पित संघवी ,गौरव कस्टिया , राहुल सकलेचा , सचिन मांडोत , अवि दम्माणी , राहुल रांका , रौनक चोपड़ा ,तरुण डांगी , दीपक सेलोत , आशीष नवलखा , सुमित पुंगलिया , विनय वोहरा , संदीप सकलेचा , प्रवीण पटवा , संदीप बोथरा , विशाल काकड़ीवाल , पियूष नवलखा , मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *