रतलाम: मुमुक्षु त्रिशला धम्मानी का आज्ञा पत्र आचार्य रामलालजी मसा के चरणों में भेंट

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,2मई(खबरबाबा.काम)। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम की मुमुक्षु त्रिशला धम्मानी की दीक्षा का आज्ञा पत्र उनके दादाजी दादीजी सुभाष अनिता धम्मानी, माता पिता अनुप डिंपल धम्मानी व परिवार के सदस्यों के साथ जाकर आचार्य भगवान श्री रामलाल जी महाराज साहब के पावन चरणों में समर्पित किया गया।

उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि आचार्य भगवान के मुखारविंद से आगामी 9 जून को बेगू राजस्थान में कई मुमुक्ष भाई बहनों की दीक्षा होना संभावित है। जिसमें बहन त्रिशला की दीक्षा होनी है। घोषणा के अवसर पर सुदर्शन पिरोदिया, दशरथ बाफना, हिम्मत कोठारी, कपूर कोठारी, मदनलाल कटारिया, बाबूलाल सेठिया, चंदन पिरोदिया, ललित कोठारी निर्मल लूनिया, निर्मल मूणत, सुशील गोरेचा, अतुल बाफना, रमेश कटारिया, विनोद मेहता, संजय कोठारी,श्रेणिक मांडोत, प्रकाश नांदेचा,राजेश सियार, विकास छाजेड़, सुमित कटारिया, अशोक पिरोदिया, प्रकाश कोठारी, सुनील कोठारी, प्रीतेश गादिया, रवि कटारिया ,कांतिलाल छाजेड़
मणिलाल घोटा एवं युवा संघ, महिला मंडल, बहू मंडल, बालक बालिका मण्डल के पदाधिकारी ,पंकज मूणत पवन गोरेचा, किरण चंडालिया, सुधा बोहरा, सोनाली गोरेचा, रिंकी कोठारी, ऋषभ मूणत, जय बाफना, इशिता चोपड़ा, स्नेहा मूणत आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *