रतलाम: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पर स्वागत, स्मृति चिन्ह भेंट किया

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 11 मई (खबरबाबा.काम)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान रतलाम मे रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह लाडली बहनों और भाजियों पर दुलार और स्नेह बरसा कर खाचरोद प्रस्थित हुए। इसके पूर्व उन्होने श्री कालिका माता मंदिर पहुंचकर मातारानी के दर्शन किए और पौधा रोपण कर प्रकृति के संरक्षण का संदेश भी दिया। वे पैलेस रोड़ स्थित पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पर भी पहुंचे, यहां उनका आत्मीय स्वागत कर उन्हे भगवान श्री राम मूर्ति स्मृति चिन्ह के रूप मे भेट की गई।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान शुक्रवार देर रात सर्किट हाउस मे रात्रि विश्राम के पहुंचे थे। यहां सूक्ष्म, लघु मध्यम, उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय आदि ने स्वागत किया। शनिवार प्रातः श्री चौहान पूर्व गृहमंत्री श्री कोठारी ने निवास पहुंचे और समर्थकों से आत्मीयता पूर्वक मिले। यहां उन्होने भाजियों की मांग पर सेल्फी खिचवाई। वही बहनों के सिर पर हाथ रखकर उन्हें दुलार किया। श्री चौहान का कोठारी परिवार ने तिलक से स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर विदा किया।

श्री कालिका माता मंदिर मे माता रानी के दर्शन पश्चात श्री चौहान उद्यान मे पहुंचे और पौधा लगाया। यहां भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, क्षेत्रीय पार्षद स्मिता राजेश माहेश्वरी, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना सहित भाजपा के जिला मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *