रतलाम: सांड की लड़ाई में गई बुजुर्ग महिला की जान,घर के बाहर बैठी थी, लड़ते हुए सांड गिर गए उपर

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम, 25मई (खबरबाबा.काम)। शहर में आवारा मवेशी अब लोगों की जान के दुश्मन बन रहे हैं। टाटा नगर में दो सांडों की लड़ाई में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला घर के बाहर काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक दो सांड लड़ते हुए आए और एक सांड महिला के ऊपर गिर गया।

घटना टाटानगर गली नंबर 4 में शुक्रवार शाम 7 बजे की बताई जा रही है। मृतक महिला शांता बाई पति मदनलाल 60 वर्ष है। परिजनों के अनुसार महिला शुक्रवार शाम को घर के बाहर थी, तभी दो सांड लड़ते हुए आए और शांताबाई के ऊपर गिर गए। महिला सांड के साथ ही पास में खुले पड़े नाले में जा गिरी। परिजनों ने आज पड़ोस में रहने वालों की मदद से महिला को बाहर निकाला।

परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह महिला के पैरों में सूजन होने पर प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने एक्सरे कर पैर में फैक्चर बताया। परिजन महिला को बड़ौदा ले जाने के लिए घर वापस लेकर आ गए,लेकिन सुबह 11.30 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *