रतलाम: चोरों ने फिर मचाया आतंक, पांच घरों को बदमाशों ने बनाया निशाना, तीन दिन में दूसरी बार वारदात

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

जावरा, 24मई (खबरबाबा.काम)। जावरा शहर में चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। 3 दिन में चोर दो बार बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। बीती रात चोरों ने जावरा की अरिहंत कॉलोनी में पांच घरों को अपना निशाना बनाया।

अभी दो दिन पहले ही टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे अयोध्याधाम कालोनी में चोरो ने तीन घरों के ताले तोडे और हजारों रुपये नगदी के अलावा अन्य सामान चुराया तो वहीं अब बीति रात अरिहंत कालोनी में चोरो ने हाथ आजमाएं। बीति रात इस कालोनी में चोरो ने व्यवसायी नरेन्द्र मांदलिया, शेलेन्द्र दवे, निखिल पोरवाल, श्यामसुंदर त्रिवेदी और अर्जुनदास बैरागी के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह पता चला कि बदमाश अर्जूनदास बैरागी और निखिल पोरवाल की बाईक उड़ा ले गए है जबकि शैलेन्द्र दवे के घर का ताला तोडने के बावजूद सफल नही हो पाए। इसी प्रकार श्यामसुंदर त्रिवेदी के घर का भी ताला तोडा और यहा भी सामान बिखरा मिला लेकिन क्या माल चोरी गया यह फिलहाउ स्पष्ट नही हो पाया है, इसके अलावा नरेन्द्र मांदलिया के यहां से भी क्या सामान चोरी गया यह जानकारी नही मिल पाई है। बताया जा रहा है कि नरेन्द्र मांदलिया पूणे में निवासरत अपने बेटे से मिलने गए तभी बदमाशों ने सुना घर पाकर अपने हाथ आजमाएं।

आज सुबह जैसे ही चोरी के मामले में लोगों को पता चला तो सभी ने डायल 100 पर फोन लगाए। सूचना पर शहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पडताल शुरु की। गौरतलब है कि दो दिन पहले अयोध्याधाम कालोनी में हुई चोरी के बाद लोगों ने नाराजगी जताई थी तो वहीं अब अरिहंत कालोनी में हुई वारदात के के बाद यहा के रहवासियों में भी नाराजगी है। पुलिस ने क्षेत्र में सीसीटीवी चेक किए तो उनमें पांच लोग संदिग्ध अवस्था में यहा घुमते और वारदात की कोशिश करते दिख रहे है। ऐसे में पुलिस सीसीटीवी केमरे व अन्य सबूतो के आधार पर आरोपियों को पकडने की कोशिश में जुट गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *