
रतलाम, 11मई (खबरबाबा.काम)। श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन रतलाम द्वारा 13 मई को अधिक से अधिक मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए मतदाताओं के लिए नि:शुल्क जांच की सुविधा की घोषणा कीहै।
फाउंडेशन के नरेंद्र श्रेष्ठ ने बताया कि 13 मई को जो मतदाता अपना मत देकर आएगा वह अपना मतदान का निशान उंगली में बताकर निशुल्क जांच करा सकेगा। ऐसी सुविधा सोमवार 13 मई को प्रातः 8 से साय 6 बजे तक फाउंडेशन के कार्यालय कालिका माता मंदिर के पीछे रखी गई है। जिसमें वजन,शुगर,ब्लडप्रेशर और ऑक्सीजन लेवल की जांच की सुविधा दी जाएगी
वही दूसरी और 12मई 2024 प्रत्येक रविवार को लगाए जाने वाला स्वास्थ्य शिविर जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, ऑक्सीजन एवं वजन जांच कर एमडी डॉक्टर द्वारा निशुल्क इलाज भी किया जाता है। यह 72वा जांच शिविर लगने जा रहा है। आजतक सैकड़ो लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया और स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैली है। कई लोगों को तो उनके शरीर में ब्लडप्रेशर, शुगर या ऑक्सीजन की स्थिति का पता नही रहता है और धीरे-धीरे वह गंभीर बीमारी की ओर बढ़ते चले जाते हैं। इन्हीं से आम नागरिक को बचाने के लिए यह स्वास्थ शिविर प्रत्येक रविवार प्रातः 8से 10 के मध्य आयोजित किया जाता है।


