
रतलाम,24मई(खबरबाबा.काम)। गांव में दुपहिया वाहन चुराने के लिए आए तीन बदमाशो में से एक बदमाश को ग्रामीणों ने अपनी दिलेरी और बहादुरी से पकड़ कर पुलिस को सोपा। पकड़े गए बदमाश के साथी भागने में सफल रहे। पुलिस अब भागे दोनो बदमाशो की खोज में जुट गई है।
https://youtu.be/b-UcslzQ018?si=Fduzu6WTXPimVjlt
मामला जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम धमेड़ी का है। यहां बीती रात कुछ बदमाश दुपहिया वाहन चोरी के लिए घुसे। बदमाशो के आने की भनक ग्रामीणों को लगी। बाइक चुरा कर भाग रहे बदमाशो को गांव के कमल पटेल और राधेश्याम पटेल ने अपने परिवार के साथ रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी।लेकिन इसके बाद भी ग्रामीणों ने बहादुरी और दिलेरी दिखाते हुए बाइक के साथ एक बदमाश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जाता है की पकड़े गए बदमाश की ग्रामीणों ने पिटाई भी की।सूचना मिलने के बाद सुबह एसडीओपी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से चर्चा की और सीसीटीवी फुटेज देखे। एसडीओपी ने ग्रामीणों की दिलेरी और बहादुर की सराहना की। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मामले में डकैती और धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।



