रतलाम: खाने की बात पर मां से हुआ विवाद, बेटे ने कर दी मां की हत्या और शव को पेड़ पर लटका दिया

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम, 24मई (खबरबाबा.काम)। जिले के सरवन थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या का सनसनी खेज मामला आया है। कलयुगी बेटे ने अपनी माँ को ही मौत के घाट उतार दिया। खाना मांगने की बात पर माँ से विवाद हुआ था। आरोपी के पिता ने थाने पहुंच कर बेटे के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को आरोपी आसाराम पिता मालिया ने माँ जीवाबाई 65 वर्षीय पर डंडे और ईट से हमला कर दिया। आरोपी अपनी माँ को जब तक मारता रहा जब तक उसके प्राण नहीं निकले। फिर आरोपी ने आत्महत्या बताने के लिए माँ को पास में लगे नीम के पेड पर लटका दिया। घटना के बाद आरोपी मौक़े से फरार हो गया।

आरोपी के पिता ने बताया की रात करीब 9 बजे आसाराम घर आया और खाना मांगने की बात पर कहासुनी हो गई। आसाराम को गुस्सा आया और उसने अपनी ही माँ को मारने के घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। हत्या करने के बाद आरोपी,घर के आँगन में लगे नीम के पेड़ पर जीवाबाई के शव को लटका कर फरार हो गया,ताकि पुलिस को ऐसा लगे कि जीवाबाई ने आत्महत्या कर ली हो। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *