रतलाम: सीसीटीवी कैमरे की मदद से रतलाम पुलिस व्दारा ज्वेलरी की दुकान से आभूषण चोरी करने वालो को पकड़ने में मिली सफलता

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,17मई(खबरबाबा.काम)। ज्वेलरी दुकान से आभूषण चोरी करने के मामले में रतलाम पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से 24 घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा व्दारा चौरी के अपराध करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है । जिसके अंन्तर्गत अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन मे थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंगार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी । 15 मई को फरियादी संजय कुमार छाजेड़ 54 साल निवासी चांदनीचौक रतलाम ने थाना माणकचौक पर ज्वैलरी चौरी की रिपोर्ट की थी, जिस पर थाना माणकचौक पर आरोपी अज्ञात महिला के विरुद्ध धारा 379 भादवि का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

निरीक्षक रणजीत सिंगार के नेतृत्व मे गठित टीम के द्वारा फऱियादी की दुकान मे लगे सीसीटीवी फूटेज व शहर मे लगे शासकीय सीसीटीवी केमरा की सहायता से संदिग्ध लोगो की पहचान कर पूछताछ की गई। सीसीटीवी कैमरे में दिखे संदिग्ध की पहचान कांतिलाल पिता धीरजी मईडा निवासी भानुपर पोस्ट घोड़ी तेजपुर थाना दानपुर राजस्थान के रूप में हुई जिसके घर पर दबीश दी गयी कांतिलाल को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करते कांतिलाल मईडा ने अपनी पत्नि कला के साथ मिलकर अपराध करना स्वीकार किया। आरोपीगण के कब्जे से चोरी का मश्रुका सोने की एक जोडी कान की बालिया किमती करीबन 40 हजार रुपये व अपराध मे शामिल एक मोटर सायकल को जप्त किया है ।

इनकी रही सरहानीय भूमिका

निरीक्षक रणजीत सिंगार , उनि.प्रवीण वास्कले , कार्य.प्रआर. नारायणसिंह जादौन, कार्य.प्र.आर. दिलीप रावत , आर.रणवीर सिंह भदोरिया, म.प्र.आर. मीना राठोर, म.आर. झन्ना गामड़, आर. अशरफ, आर. चन्दरसिहं मार्को, आर. विरेन्द्र बारोठ थाना माणकचौक रतलाम व उनि. राजा तिवारी सीसीटीवी कंट्रोल रूम प्रभारी, आर. देवेन्द्र सीसीटीवी कंट्रोल रूम की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *