उज्जैन के दबंग एसपी प्रदीप शर्मा की कार्रवाई- प्रदेश का अभी तक का सबसे बड़ा सट्टा पकड़ा-15 करोड़ रुपए कैश के साथ डॉलर, यूरो और पाउंड बरामद, नोट गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी,9 गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
||

उज्जैन, 14जून(खबरबाबा.काम)। उज्जैन के दबंग एसपी प्रदीप शर्मा ने बीती रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए प्रदेश में अब तक के सबसे बड़े सट्टे का पर्दाफाश किया है। पुलिस को मौके से 15 करोड रुपए नगदी के साथ ही 7 किलो चांदी और विदेशी मुद्राएं भी मिली है। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ,जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार एसपी प्रदीप शर्मा को सूचना मिली थी कि नीलगंगा थाना क्षेत्र में एक स्थान पर बड़े स्तर पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश में टीम ने यहां दबिश दी। पुलिस ने मौके से लगभग 15 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई है। प्रदेश में अब तक के इतिहास में संभवता सट्टे बाजी में अब तक का सबसे ज्यादा केश बरामद हुए हैं।

मशीन बुलवाकर गिनने पड़े नोट

दबिश के दौरान मिले नोटों को गिनने के लिए रात में हीं पुलिस को नोट गिनने की मशीन मौके पर बुलवानी पड़ी। शुक्रवार सुबह तक भी नोटों की गिनती जारी थी। इसके अलावा डॉलर, यूरो, पौंड करेंसी भी यहां से बरामद की है। पुलिस ने मौके सेनौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 14 लैपटॉप और 35 मोबाइल भी जप्त किए गए हैं।

ऐसे हुई कार्रवाई

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा को सूचना मिली थी कि शहर की नीलगंगा कॉलोनी के एक मकान में ऑनलाइन सट्टा चल रहा है। इस पर उन्होंने आनन फानन में एक टीम बनाई और यहां पर छापा डालने के लिए अपनी टीम को भेजा। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के पास यह जानकारी भी आ गई थी कि यहां से बढ़े पैमाने नेपर ऑनलाइन सट्टा करोबार चल रहा है। इसके चलते पहले से ही अपनी टीम को बता दिया था, कि बड़ी कार्यवाही हो सकती है। इसलिए सभी विशेष रूप से अलर्ट रहे।

एक घंटे की सर्चिग में लगा नोटों का ढेर

रात में पुलिस ने यहां पर दबिश दी। पुलिस ने जैसे ही कमरों की तलाशी लेना शुरू किया, वैसे वैसे यहां से रुपए मिलते गए। एक घंटे के भीतर यहां पर नोटों का ढेर लग गया। पुलिस के आला अफसर भी यहां पर पहुंच गए थे। उन्होंने रात में भी नोट गिनने के लिए मशीन मंगवाई और नोट गिनना शुरू किए। सुबह होते-होते 15 करोड़ के लगभग हो गए थे। आरोपियों के यहां से डॉलर, यूरो, पाउंड भी बरामद हुए हैं। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद हुए हैं।

हर खेल पर लगाते थे सट्टा

पुलिस के अनुसार आरोपी ऑनलाइन सट्टा हर खेल पर लगा रहे थे। इन दिनों टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट चल रहा है। उस पर बड़े स्तर पर इनका सट्टा चल रहा था। वहीं दुनिया भर में हो रहे अन्य खेलों पर भी ये सट्टा खिलवा रहे थे।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *