
रतलाम,3जून(खबरबाबा.काम)। जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार के नविन सत्र का पदभार ग्रहण समारोह रविवार को सम्पन्न हुआ। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने पर यह आयोजन ” मैत्री के 10 साल बेमिसाल ” पर केंद्रित रहा।
संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया की मैत्री परिवार का यह चतुर्थ पदभार ग्रहण समारोह था जिसमे नविन सत्र के लिए अध्यक्ष नीलेश कोठारी , सचिव भावेश गादिया , सह सचिव राहुल नवलखा एवं सम्पूर्ण पदाधिकारियो एवं कार्यकारणी को पदभार ग्रहण करवाया गया।
कार्यक्रम की शुरुवात नन्हे बच्चो हेनसी मेहता ,अक्षि गादिया , शिवि नवलखा , चहेती मूणत , कुशांगी मूणत , जिज्ञासा मूणत , कियांशी मेहता के द्वारा नवकार मंत्र आराधना नृत्य प्रस्तुति के साथ की गयी , इसके पश्चात् जिन शासन वंदन नृत्य की प्रस्तुति ग्रुप परिवार के बच्चो कौशिकी कोठारी ,जैनम नवलखा , आदि कोठारी , नव्य भांगू एवं सम्यक कोठारी के द्वारा दी गयी। ग्रुप परिवार की रीना कोठारी , रक्षम कोठारी , दीप्ति मेहता एवं राखी गादिया के द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया।
अतिथियों के दीप प्रज्जवलन के पश्चात् नगर के प्रतिष्ठित एवं जैन समाज की कई संस्थाओ में विभिन्न पदों पर रहे कांतिलाल मंडलेचा को भाव भीनी श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम की शुरुवात की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेऐसजीआईऍफ़ के उपाध्यक्ष हेमंत जैन के द्वारा की गयी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जया संघवी-सदस्य न्यायाधीश उपभोक्ता फोरम एवं विशिष्ट अतिथि मनीष कोठारी एवं दीपेंद्र कोठारी रहे। विशेष अतिथि के रूप में प्रितेश गादिया , राहुल चपड़ोद एवं जयंतीलाल डांगी ने सहभागिता की।
स्वागत भाषण के अपने उद्बोदन में अमित कोठारी द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ ही नविन टीम से लीडरशिप के बारे में अपने अनुभवों को साझा किया। निवृतमान अध्यक्ष वैभव मेहता एवं सचिव तरुण डांगी के द्वारा ग्रुप परिवार के पिछले दो वर्षो के उल्लेखनीय कार्यो को साझा किया। नवनियुक्त अध्यक्ष नीलेश कोठारी के द्वारा अपने सम्बोधन में मैत्री के 10 साल बेमिसाल के बारे में बताते हुए ग्रुप परिवार की आगामी कार्यो योजनाओ को उल्लेखित किया। मैत्री परिवार के आगामी सेवा प्रकल्पो के अन्तर्गत ग्रुप परिवार के द्वारा प्रशाशनिक अनुमतियों के पश्चात यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण , वृक्ष रोपण , जीव दया सेवा कार्य , शिक्षा एवं स्वास्थय के सेवा कार्य आदि है।
संचालन हिंजल पगारिया , राहुल रांका एवं सचिन मांडोत द्वारा किया गया।
अंत में सचिव भावेश गादिया के द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को संपन्न किया गया। अमित कोठारी एवं पधारे हुए सभी अतिथियों द्वारा नविन कार्यकारणी को बधाई और शुभकामनाये प्रेषित की। नविन सत्र की कार्यकारणी में अध्यक्ष नीलेश कोठारी , सचिव भावेश गादिया , सह सचिव राहुल नवलखा , नीलेश मंडलेचा , गौरव कास्टिया ,अर्पित संघवी , राहुल सकलेचा , सचिन मांडोत , अवि धम्मानी , अरुण मूणत , संदीप सकलेचा , विनय वोहरा , राहुल रांका ,रौनक चोपड़ा ,मनोज अग्रवाल , सिद्धार्थ बोराणा , चन्दन सेलोत , पियूष नवलखा , दीपक सेलोत , प्रवीण पटवा , तरुण डांगी , अमित डांगी ,संदीप बोथरा , सौरभ वोहरा , आशीष नवलखा , सुमित पुंगलिया , मयंक जैन , विशाल काकड़ीवाल , अर्पित चंडालिया सम्मिलित है।



