रतलाम: जिले का स्वास्थ्य विभाग नहीं कर पा रहा शिकायतों का इलाज, सबसे ज्यादा शिकायते लंबित, कलेक्टर ने दिए यह निर्देश

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 24 जून(खबरबाबा.काम)। समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर राजेश बाथम ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा विभागवार की।इस दौरान कलेक्टर ने पाया कि स्वास्थ्य विभाग के पास सर्वाधिक संख्या में शिकायतें लंबित है इससे जिले की रैंकिंग प्रभावित हो रही है।

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनन्द चंदेलकर को निर्देशित किया कि तत्काल सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों की बैठक आयोजित करके सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करें, अपनी रैंकिंग में सुधार करें। कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग को यह भी निर्दे्शित किया गया कि जिले के सभी प्राइवेट नर्सिंग होम्स में पुख्ता अग्निशमन व्यवस्था के साथ उनकी फायर एनओसी सुनिश्चित की जाए। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, श्री आर.एस. मंडलोई तथा जिलाधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि शासन के निर्देश अनुसार जिले में जल गंगा अभियान लगातार जारी है, इस अभियान में जल संरचनाओं के निर्माण तथा संरक्षण पर संबंधित सभी अधिकारी ध्यान दें। कलेक्टर ने कहा कि रतलाम जिले के बड़े उद्योगों, कंपनियों की कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी की राशि का उपयोग महिला बाल विकास, ट्राइबल तथा अन्य विभागों के आवश्यक कार्यों की पूर्ति में किया जाना है, अतः समस्त विभाग अपने प्रस्ताव तत्काल भेजें। सीएम उत्कृष्ट पुरस्कार के अंतर्गत अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को अपने आवेदन देने के निर्देश भी दिए गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *