रतलाम: पत्रकार जीतेन्द्र सिंह सोलंकी को मातृशोक,अंतिम यात्रा शुक्रवार प्रात:9.30 बजे वकील कालोनी से

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,6जून(खबरबाबा.काम)। पत्रकार जीतेन्द्र सिंह सोलंकी की माताजी श्रीमती मानकुंवर सोलंकी का आज शाम निधन हो गया। 77 वर्षीय श्रीमती सोलंकी विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ थी और निजी चिकित्सालय में उनका उपचार किया जा रहा था। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड गई है। उनकी अंतिम यात्रा 07 जून शुक्रवार को प्रात: साढे नौ बजे अभिभाषक कालोनी स्थित निवास से निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार भक्तन की वावडी मुक्तिधाम पर किया जाएगा।

स्व.श्रीमती मानकुंवर सोलंकी शासकीय विद्यालय में शिक्षिका थी। शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद वे विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहा करती थी। विगत कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब होने से शहर के एक निजी चिकित्सालय में उनका उपचार किया जा रहा था। उपचार के दौरान ही गुरुवार शाम को उन्होने अंतिम सांस ली। श्रीमती मानकुंवर के निधन का समाचार मिलते ही अनेक पत्रकार,चिकित्सक व गणमान्य व्यक्ति पत्रकार श्री सोलंकी के निवास पर पंहुच गए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *