रतलाम: पीएम के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मंत्री, विधायक और एमपी के जिला अध्यक्षों को भी बुलाया, रात में दिल्ली के लिए रवाना होंगे जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मंत्री चेतन्य काश्यप कल फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|फाइल फोटो
फाइल फोटो

रतलाम,8जून(खबरबाबा.काम)। लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा को मिली सफलता का श्रेय कैंद्रीय नेतृत्व द्वारा जिला स्तर पर काम करने वाले संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी दिया जा रहा है। यही कारण है कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री और विधायकों के साथ मध्य प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है। रतलाम से जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को भी शपथ ग्रहण समारोह का न्योता मिला है। जिला अध्यक्ष आज 8 जून शनिवार को रात में दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मंत्री चेतन्य काश्यप रविवार सुबह फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे।

बता दें कि झाबुआ, आलीराजपुर व रतलाम संसदीय सीट के साथ ही मंदसौर-जावरा और उज्जैन- आलोट सीट से भाजपा उम्मीदवारों को बड़ी विजय मिली है। तीनों उम्मीद्वारों को जिले से भी अच्छी लीड प्राप्त हुई है। इस लीड में क्षेत्रीय विधायकों एवं मंत्री के साथ जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की अहम भूमिका मानी गई। उनकी कड़ी मेहनत की भाजपा प्रदेश संगठन ने भी सराहना की है।

इधर, शुक्रवार को दिल्ली के सेंट्रल हाल में एनडीए की बैठक हुई है। इसमें संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश, प्रदेश, जिला तथा मंडल अध्यक्ष की अहम भूमिका मानी है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देशभर के जिलाध्यक्ष को आमंत्रित करने के लिए प्रदेश बॉडी को मैसेज किए।

रतलाम जिले से मंत्री चेतन्य काश्यप, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय और ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर को भी आमंत्रित किया गया है। इस मामले में जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण मिला है। वे आज रात में दिल्ली के‌ लिए रवाना हो रहे है। वही मंत्री चेतन्य काश्यप रविवार को फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *