रतलाम: महेश नवमी के उपलक्ष्य में माहेश्वरी समाज द्वारा साड़ी मैराथन का आयोजन, 8 दिवसीय कार्यक्रम हो रहे आयोजित

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,8जून(खबरबाबा.काम)। माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी के अवसर पर आठ दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिसके चलते 8 जून शनिवार की सुबह माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा कसारा बाजार स्थित माहेश्वरी भवन से साड़ी मैराथन का आयोजन किया गया।

शुभारंभ नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पार्षद निशा सोमानी व स्मिता माहेश्वरी ने किया। समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा व सचिव नरेंद्र बाहेती ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि साड़ी हमारा परंपरागत पहनावा है। पाश्चात्य संस्कृति के चक्कर में हमने पारंपरिक वस्त्र पहनना कम कर दिए हैं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे पारंपरिक साड़ी तथा अन्य भारतीय परिधान ही पहने।

समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा ने कहा कि शनिवार को पूरे देश में माहेश्वरी समाज द्वारा एक ही समय पर साड़ी मैराथन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य पारंपरिक वस्त्रों के पहनावा को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर उपस्थित समाज की महिलाओं को समाज अध्यक्ष श्री डागा ने पारंपरिक वस्त्र का उपयोग करने व पहनने की शपथ दिलवाई। साडी मैराथन को अतिथियों ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जो कसारा बाजार, चांदनी चौक, चौमुखी पुल होती हुई वापस माहेश्वरी भवन पहुंची।

महिला मंडल अध्यक्ष शशि मालपानी, प्रगति मंडल अध्यक्ष राजकुमारी काबरा, महिला सचिव किरण माहेश्वरी , राजाबेन राठी, रमिला मंत्री , रीना असावा सहित समाज की महिलाएं मौजूद थी । कल 9 जून रविवार को सुबह 6:30 बजे माहेश्वरी कपल क्लब द्वारा राजीव गांधी सिविक सेंटर से वाकथान संग मैराथन का आयोजन किया जाएगा ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *