रतलाम: चांदनी चौक निवासी व्यापारी से गड़ा धन निकालने के नाम पर दस लाख रूपए की ठगी, धोखाधड़ी और रंगदारी करने वाले आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
|

रतलाम,24जून(खबरबाबा.काम)। माणकचौक थाना क्षैत्र अंतर्गत चांदनी चौक निवासी एक व्यापारी से गड़ा धन निकालने के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने व्यापारी से ठगी और रंगदारी कर रुपए वसूलने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि एक की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 22 जून को फरियादी हेदर अली पिता अब्बास भाई हामिद बोहरा उम्र 62 साल निवासी ताहिरपुरा चांदनी चौक रतलाम ने माणकचौक थाने में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। फरियादी के अनुसार आरोपी अबु बकर उर्फ अब्बु पिता अय्युब खांन निवासी शैरानीपुरा रतलाम, अली असगर पिता अकबर अली बोहरा निवासी बोहरा बाखल रतलाम, युनुस उर्फ बारिक पिता हबीब अली निवासी वकील रतलाम और बाबा उर्फ काका निवासी बड़ोदिया के द्वारा उसकी दुकान में गड़ा हुआ धन निकालने की बात की थी।

फरियादी के अनुसार 15 अप्रैल 24 को रात करिबन 11.30 बजे अबु बकर ने फरियादी की दुकान की लाईटे तथा कैमरा बंद करवाए तथा दुकान का शटर गिरा कर दुकान में खुदाई करने ही लगे,इस दौरान अचानक से बाबा निवासी बड़ोदिया निचे गिर गया और कपटपूर्वक मरने का नाटक करने लगा। अन्य आरोपियों ने फरियादी से बोला कि खुदाई करने मे देर कर दी है इसलिये बाबा मर गया है । बाबा भी मरने का छल करने लगा। आरोपियों ने फरियादी से धोखाधड़ी कर तीस लाख रूपये की मांग की और फरियादी से दस लाख रूपये धोखे से वसूल भी लिए।

फरियादी के अनुसार शेष बीस लाख रूपए के लिये आरोपी फरियादी के साथ रंगदारी कर रहे थे। नही देने पर मारपीट भी की।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

माणकचौक थाना पुलिस द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपीयो के विरूद्ध धारा 420,417,327,120-बी भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। एसपी राहुल कुमार लोढा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के निर्देशन एंव सीएसपी अभिनव वारंगे के मार्गदर्शन में निरीक्षक रणजीत सिंगार थाना प्रभारी थाना माणकचौक के नेतृत्व में थाने पर पुलिस टीम का गठन किया गया। रिपोर्ट के मात्र 06 घंटे के भीतर ही आरोपी अबु बकर उर्फ अब्बु पिता अय्युब खान रतलाम, अली असगर पिता अकबर अली बोहरा निवासी बोहरा बाखल रतलाम और युनुस उर्फ बारिक पिता हबीब अली निवासी वकील कालोनी रतलाम को गिरफ्तार किया गया। आरोपीयो से पूछताछ कर उनके द्वारा धोखाधड़ीपूर्वक लिये गये रूपयो में से 01 लाख रूपये पुलिस ने बरामद कर लिए है। गिरफ्तारशुदा आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार रतलाम जेल भेजा गया । शेष आरोपी बाबा उर्फ काका उर्फ वेजनाथ निवासी बडोदिया की तलाश की जा रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

आरोपीयो को गिरफ्तार करने एंव उनसे रूपये की बरामदगी में थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंगार, उप.निरी. प्रवीण वास्कले, सउनि. छोटेलाल यादव , प्र.आर. नारायणसिंह जादोन , प्र.आर. दिलीप रावत , प्र.आर. सुधीर राठोर , आर. चन्द्रशेखऱ , आर. मुकेश गणावा , आर. रणवीर सिंह , आर.विरेन्द्र बारोठ , आर. चन्द्र मार्को , आर. महेन्द्र सिहं चुण्डावत , आर. संदीप शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *