रतलाम: वाहन शोरूम से लाखों की चोरी के मामले का खुलासा, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,20जून(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड पुलिस ने करीब एक साल पहले महिन्द्रा ट्रेक्टर शोरुम में हुई लाखो रूपये की चोरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी में लिप्त आरोपी के कब्जे से दो लाख से अधिक का मॉल भी बरामद किया है।

जिले मे हो रही चोरियो पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा ने सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया था। इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बांरगे के मागर्दशन मे थाना प्रभारी स्टेशन रोड दिनेश कुमार भोजक व चोकी प्रभारी सालाखेडी एसआई मुकेश यादव के द्वारा अपनी टीम के साथ रात्री मे गश्त एवं गुण्डा बदमाशो, संदिगधो की चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुये बजरंग नगर चौराहे के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकडा जिसने अपना नाम रशीद खान मेव पिता साबीर खान मेव उम्र 43 साल निवासी नयापुरा रतलाम का होना बताया।

रशीद खान से सघन पुछताछ करने पर उसने 24 अप्रैल की रात मे महिन्द्रा ट्रेक्टर शोरुम सालाखेडी रतलाम से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी रशीद के घर में से चोरी किये गये रूपयो मे से दो लाख रुपये नगदी, दो एन्ड्रायड मोबाईल फोन कीमती करीब 40 हजार रूपये, स्टीमेट बुक एक पाना जप्त किये गये ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *