रतलाम:भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा की शानदार जीत,कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न,भाजपा कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां, मंत्री चेतन्य काश्यप भी भाजपा कार्यालय पहुंचे

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
|||||||||||

रतलाम,4जून(खबरबाबा.काम)। रतलाम जिले से जुड़ी झाबुआ,मंदसौर और उज्जैन लोकसभा सीट पर भाजपा बड़ी जीत की और अग्रसर है। रतलाम जिले से भाजपा को शानदार बढ़त मिली है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में मिली जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। रतलाम में पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गई। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप भी भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ जश्न में शामिल हुए।

रतलाम झाबुआ लोक सभा सीट की बात करें तो यहां भाजपा उम्मीदवार ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है। भाजपा उम्मीदवार श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान 2 लाख 8 हजार0692 के लगभग वोटो से आगे है। रतलाम शहर विधानसभा से भाजपा को 59,679वोटो की बढ़त मिली है। रतलाम ग्रामीण विधानसभा से 46,579वोटो की बढ़त भाजपा को मिली है। सैलाना विधानसभा में जरूर कांग्रेस में 11,765 वोटो की बढ़त बनाई है। रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट की तीनों विधानसभा से मिलकर बीजेपी को 94,493 वोटो की लीड मिली है। 2019 के चुनाव में रतलाम शहर से भाजपा की लीड 53,138 और रतलाम ग्रामीण से 37,338 थी। 2024 के चुनाव में तुलनात्मक रूप से भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट पर सैलाना विधानसभा को छोड़कर सभी विधानसभा में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।

जावरा मंदसौर लोकसभा सीट की बात करें तो यहां भी भाजपा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। मंदसौर सीट से भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता खबर लिखे जाने तक 4,55,207 वोटो से आगे चल रहे हैं। जावरा विधानसभा से भाजपा को 57,574 की बढ़त मिली है। यहां जावरा विधायक राजेन्द्र पांडे एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की मेहनत रंग लाती दिखाई दी है।

जीत के बाद भाजपा कार्यालय में मौजूद जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं मंत्री चेतन्य काश्यप

उज्जैन आलोट लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल फिरोजिया खबर लिखे जाने तक 3,16,616 लाख वोटो से आगे चल रहे है। आलोट विधानसभा से भाजपा को 66,402 की लीड मिली है।

भाजपा कार्यालय पर मना जीत का जश्न

मंगलवार को हुई मतगणना में रतलाम जिले से भाजपा को अच्छी बढत मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ता मतगणना स्थल के बाहर पहुंचे, जहां भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और मंत्री चेतन्य काश्यप की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशियां मनाई। यहां से सभी पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने मंत्री चेतन्य कश्यप को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कार्यालय में मौजूद भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, भाजपा नेता प्रवीण सोनी, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा,कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी,विनोद करमचंदानी, पवन सोमानी सहित अन्य नेता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। भाजपा कार्यालय के बाहर जमकर आतिशबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों को भी मिठाई खिलाई।

यह कार्यकर्ताओं की जीत: उपाध्याय

रतलाम से जुड़ी तीनो लोक सभा में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि यह भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने इस जीत के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा और मंत्री चेतन्य काश्यप को बधाई दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *