रतलाम: सराहनीय प्रयास – जैन सोश्यल ग्रुप मप्र रीजन लगाएगा 51 हजार वृक्ष, संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाएंगे

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,3जून(खबरबाबा.का काम)। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन में 51 हजार पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है।

जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन के अध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने मध्य प्रदेश रीजन की 80 शाखाओ के अध्यक्ष व पदाधिकारियों को 51 हजार वृक्ष संस्था द्वारा लगाए जाने का लक्ष्य दिया है। श्री गादिया ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण, बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने एवं गर्मी से राहत के लिए आज सबसे बड़ी आवश्यकता वृक्ष लगाने की है। पर्यावरण बचाने और भावी पीढ़ी को एक स्वच्छ वातावरण देने के लिए पौधारोपण अभियान सबसे जरूरी है। श्री गादिया ने कहा कि वृक्षा रोपण कोई एक व्यक्ति, एक समूह या एक समाज का कार्य नहीं, यह धरती पर रह रहे प्रत्येक मानव की जवाबदारी है।

इसलिए जैन सोशल ग्रुप की सारी शाखाएं अन्य संगठनों, संस्थाओं एवंमहत्वपूर्ण व्यक्तियों के सहयोग से प्रकृति के लिए कार्य करेगा।

सचिव मुकेश धोका ने अलग-अलग झोन स्तर पर कार्यों का वितरण भी किया। उन्होंने बताया कि रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, उज्जैन, देवास, सुजालपुर, महिदपुर,खाचरोद ,नागदा, भोपाल, जबलपुर ,ग्वालियर आदि स्थानों पर यह कार्य सिर्फ वृक्षारोपण तक ही सीमित ना हो, उसके संरक्षण की जवाबदारी भी संस्थाओं की रहेगी।

उपरोक्त जानकारी संस्था के पी आर ओ अंकित जैन ने दी। संस्था के दीपेंद्र कोठारी, जयंतीलाल डांगी, कमलेश बुपक्या, सौरभ नाहर, प्रफुल्ल लोढा, अशोक डांगी, संजय लूनिया, ललित काठेड़ ,रीतेश मांडोत व समस्त ग्रुपों के अध्यक्ष अजय सिसोदिया, संजय खिमेसरा, आशीष लूनिया, सचिन छाजेड़, वैभव रांका, दीपक चोरड़िया, नीलेश कोठारी, वैभव मेहता,राहुल जैन, सिद्धार्थ डांगी व पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *