रतलाम: सराहनीय कार्य -विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान करने वाली संस्था और रक्तवीरो को किया सम्मानित

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,15जून(खबरबाबा.काम)। 20 वें विश्व रक्तदाता दिवस पर ज़िला चिकित्सालय ब्लड बैंक में जिले के रक्तदान करने वाली संस्था व रक्तवीरो को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला बीजेपी अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विशिष्ठ अतिथि सिविल सर्जन डॉक्टर एम एस, सागर,डॉक्टर सी पी सिंह डॉक्टर एस धवन एवम् अध्यक्षता डा. राहुल यादव ने की। इस अवसर पर वर्ष भर रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए एम आर यूनियन के अभिषेक जैन, स्वामी विवेकानन्द संस्था खाचरोद के राहुल जैन, आलोट के नकुल, निस्वार्थ सेवा समिती के दीपक पांचाल, महाकाल सेवा समिति के पंकज भाटी, जगदीश बैरागी, रोटरी क्लब रतलाम सैंट्रल के हीरालाल डांगी, देवराज यादव, भूपेंद्र सिंह, नवकार सेवा समिति बदनावर की सारिका जैन, वंदना जेन, अलकापुरी नवयुवक मंडल के मयूर पुरोहित, प्रफुल्ल कुमार, राजपूत समाज के धर्मेंद्र सिंह, दिलीप भंसाली को प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर ने कहा कि शहर की सामाजिक संस्थाओं की जागरूकता के कारण जिले का नाम प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त किया, व जिले के थेलेसिमिया ट्रॉमा गर्भवती महिलाओं को निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।

भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि शहर के रक्त दान करने वाले व्यक्तिव और संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है, ज़िला चिकित्सालय मे निरंतर रक्त उपलब्ध होने से मरीजों को जीवन रक्षक का काम करता है। समाज के ऐसे संस्था व व्यक्तित्व का सम्मान कर हम अपनें आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं।

कार्यक्रम को समाजसेवी अश्विनी शर्मा, डाक्टर धवन ने भी सम्बोधित किया।

अतिथियों का स्वागत भगत सिंह भदौरिया, कमलेश यादव, नीरज गुप्ता, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, जी एस रावत, अनिल राठौर ने किया। कार्यक्रम का संचालन रमेश सोलंकी ने आभार अभिषेक जैन ने व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *