रतलाम:महेश नवमी महोत्सव- माहेश्वरी प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,12जून(खबरबाबा.काम)। महेश नवमी महोत्सव 2024 के अन्तर्गत माहेश्वरी भवन कसारा बाजार, रतलाम में माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में माहेश्वरी सेवा संगठन परिवार द्वारा लगातार 11 बार माहेश्वारी प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रारम्भ में समाज अध्यक्ष शैलेन्द्र डागा, संरक्षक माधवदास काकाणी, उपाध्यक्ष डॉ. बी. एल तापडिया ,सचिव नरेन्द्र बाहेती, संगठन अध्यक्ष भुपेन्द्र चिचाणी ,संगठन सचिव लक्ष्मीनारायण धूत द्वारा भगवान महेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से शुभारंभ किया गया। महेश वन्दना आयोजक मण्डल की महिला सदस्यों द्वारा प्रस्तुत की गई।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में ‘सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज रतलाम के 40 परिवारों के 58 सदस्यों ने प्रतिभागियों के रूप में अपनी प्रस्तुतियां दी। कुल 28 प्रस्तुतियाँ हुई जिसमे एकल गायन के रूप में 10, एकल नृत्य के रूप में 11, समूह नृत्य के रूप में 06 तथा नाटक के रूप में 01 प्रस्तुति का मंचन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बन्धुओं ने उपस्थित होकर आनन्द पूर्वक इस रंगारंग कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।

सफल एवं मनोरंजन से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन डॉ. लक्ष्मण – विमला परवाल, राजेश-हेमा चौखड़ा ,महेशकुमार – मंजू भंसाली तथा कृष्ण कुमार- चंचला भट्ट परिवारों के किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. लक्ष्मण परवाल द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन लक्ष्मीनारायण धूत द्वारा माना गया। कार्यक्रम के अन्त में सभी प्रतिभागियों को माहेश्वरी सेवा संगठन के सदस्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *