रतलाम रेलवे स्टेशन की घटना: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में महिला का पैर फिसला, दोनों पैर कटे, इंदौर रेफर किया

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,19जून(खबरबाबा.काम)। बुधवार सुबह रतलाम रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करना एक महिला को महंगा पड़ गया। महिला का पैर पिसला और वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला के दोनों पैर कट गए। महिला को मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार सुबह करीब 8 बजे रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉम नंबर-5 पर हुआ। घायल महिला भावनगर (गुजरात) निवासी भारती बेन पति रमेश त्रिवेदी 60 वर्ष है। महिला अवध एक्सप्रेस ट्रेन से अपनी चचेरी बहन भावना रके साथ अयोध्या के छपैया जा रही थी। महिला सुबह 4 बजे भावनगर (गुजरात) से ट्रेन में सवार हुई थी। रतलाम स्टेशन पर ट्रेन रूकने पर महिला भारती बेन प्लेटफॉर्म पर खानपान का सामान लेने उतरी। इसी बीच ट्रेन चलने लगी। महिला ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे जा गिरी।

घटना में महिला का सीधा पैर घुटने के ऊपर से कट गया तो उल्टा पैर पंजे से कट गया है। यात्रियों समेत जीआरपी की मदद से उपचार के लिए एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा।प्राथमिक उपचार के बाद महिला को इंदौर रेफर किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *