रतलाम: स्वीकृति के बाद भी नहीं बन पा रही सड़क,आरटीओ ऑफिस के पास से मांगरोल तक जाने वाले कच्चे रास्ते पर सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,29जून(खबरबाबा.काम)। आरटीओ ऑफिस के पास निशान शोरूम से लगी हुई मांगरोल गांव तक जाने वाली कच्ची सड़क के डामरीकरण हेतु ग्रामीण विधायक को आज ज्ञापन दिया गया।

मांगरोल, खाराखेड़ी और सज्जनपाड़ा के कई रहवासियों ने सामुहिक रूप से रतलाम ग्रामीण के विधायक मथुरालाल डामर को आज उनके कार्यालय में ज्ञापन देकर मांग की है कि, आरटीओ ऑफिस के पास निशान शोरूम से लगी हुई मांगरोल जाने वाली कच्ची सड़क का तुरन्त डामरीकरण कराया जाए, ताकि इस सड़क से गुजरने वाले रहवासियों को दुर्घटना और परेशानी का सामना ना करना पड़े।

रहवासियों ने विधायक को बताया कि, इस कच्ची सड़क पर आये दिन दो पहिया से गुजरने वाले रहवासियों और आने जाने वालों की सड़क की खस्ता हालत के कारण दुर्घटना घटित होती रहती है।

ग्रामीणों ने विधायक को अवगत कराया कि बारिश के दिनों में इस रोड़ पर चलना भी कठिन हो जाता है, जिससे इन गांव में रहने वाले रहवासियों को दूसरे लंबे रास्ते से होकर रतलाम जाना पड़ता है। रहवासियों ने विधायक को यह भी अवगत कराया कि, इस सड़क के निर्माण के लिए दो वर्ष पूर्व ही स्वीकृति मिली हुई है, लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा अभी तक कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीणों में बहुत आक्रोश है।

आज रहवासियों ने ग्रामीण विधायक से निवेदन किया है कि, वह लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देवे कि, इस सड़क का डामरीकरण शीघ्र करवाया जाए अन्यथा मजबूर होकर रहवासियों को इस सड़क निर्माण के लिए संबंधित विभाग पर धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।

श्री डामर को ज्ञापन देने वालों में सुनील डाबी, अजय भाटी, बंशीलाल भाभर, गोपाल मोरिया, अर्जुन गरवाल, चेतन, विनोद सालवी, रामलाल, कान्हा गायकवाड़, अशोक भूरिया, गोपाल भूरिया, सत्तु, जगदीश भुरिया, अशोक चैहान, शम्भूलाल, संदीप बोरासी, रामलाल, विजय गेहलोत, जीवनदास, बाबुलाल, राजेश भाटी, कैलाश गरवाल, तेजू चैहान, दीपेन्द्र आदि उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *