
रतलाम,5जून(खबरबाबा.काम)। बरबड़ हनुमान मंदिर में स्थित जानकी मंडप में अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट के द्वारा रतलाम, मंदसौर, नीमच व उज्जैन जिले के कुमावत समाज के विद्यार्थी जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उन्हें कुमावत समाज प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल कुमावत (एडवोकेट, प्रतापगढ़ -जिला अध्यक्ष BJP), मुख्य अतिथि गोविंद भरावा (खाचरोद), भंवर लाल कुमावत( प्रतापगढ़), श राजेश परमार (ताल), श राजेश भरावा (जावरा ) एवं विशिष्ट अतिथि श ओम प्रकाश सनैचा (इंदौर), प्रकाश कुमावत (छोटी सादड़ी), नंदकिशोर परमार(कुचडोद) , रामरतन (भालोट) , विष्णु कुमावत (बसेरा), किशन लाल (मानपुरा), राजाराम (भालोट) , एडवोकेट किशन लाल (प्रतापगढ़), बंसीलाल (बरखेड़ी), सत्यनारायण झाला (बड़ावदा ) , हेमन्त हेमावत (रतलाम), राकेश जी (रतलाम), ओम प्रकाश (तारा खेड़ी),जगदीश (सचिव, बाबरेचा), कृष्णा कुमावत (कुचडोद), आदि रहे।
अतिथियों द्वारा 180 प्रतिभागियों का सम्मान मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।अभ्यास संस्था के डायरेक्टर डॉ राकेश कुमावत द्वारा नीट परीक्षा के बारे में बताया गया।कार्यक्रम का आभार एमडी मैडम श्रीमती नीलिमा कुमावत ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक श्याम लाल कुमावत (प्रतापगढ़) द्वारा किया गया |


