रतलाम: मुफ्त में बीयर नहीं दी तो सेल्समैन से की मारपीट, 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,18जून(खबरबाबा.काम)। जिले के धामनोद स्थित शराब दुकान में फ्री बीयर नहीं दी तो लोगों ने तोड़-फोड़ कर सेल्समैन के साथ मारपीट की। पुलिस ने 6 आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला रोहित पिता शिवदयाल राय (25) सैलाना विकासखंड के धामनोद में शराब दुकान में सेल्समैन है। रोहित की रिपोर्ट पर सैलाना थाने पर 6 आरोपियों के विरुद्ध शराब दुकान में तोड़- फोड़ करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी राकेश निनामा निनामा, राजेश निनामा, मनोहर मालीवाड़, लक्की मुनिया, गोपाल मुनिया और समरथ ताबियार के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 294,323, 327, 336, 427, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।

रोहित राय ने पुलिस को बताया कि 16 जून 2024 रात करीब 9.30 बजे आरोपी दुकान पर आए और फ्री में बीयर मांगी। नहीं देने पर आरोपियों ने गाली-गलौच कर दुकान और उस पर पत्थर फेंक कर मारे जिससे रोहित घायल हो गया। दुकान में रखी शराब की बोतलें व कूलर टूट गया। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *