रतलाम: कल निकलेगा मुमुक्ष बहन त्रिशला अनूप धम्मानी का दीक्षार्थी वरघोड़ा, होगा अभिनंदन समारोह

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,6जून(खबरबाबा.काम)। श्री साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा कल 7 जून को मुमुक्ष बहन त्रिशला धम्मानी का दीक्षार्थी वरघोड़ा निकाला जाएगा।

संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि प्रातः 8:15 बजे अत्र विराजित शासन दीपक हेमंत मुनीजी मसा, शासन दीपिका शकुंतलाजी मसा, प्रीतिसूधाजी मसा आदि ठाणा के मांगलिक श्रवण के पश्चात समता सदन घास बाजार से वरघोडा प्रारंभ होगा ,जो माणक चौक ,न्यू क्लॉथ मार्केट, गणेश देवरी, बजाजखाना ,चांदनीचौक, लक्कड़पीठा से होता हुआ छोटू भाई की बगीची पर पहुंचेगा।

चल समारोह के पश्चात दीक्षार्थी परिवार का बहुमान भी संघ के द्वारा किया जाएगा। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप एवं अध्यक्षता मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी करेंगे। कार्यक्रम में मुमुक्ष बहन के दादा दादी सुभाष अनिता धम्मानी व माता पिता अनुप डिंपल धम्मानी एवं परिवार का अभिनंदन संघ की समस्त इकाइयों के कार्यकारिणी के माध्यम से किया जाएगा। दिक्षार्थी बहन का विदाई समारोह रात्रि में 8:15 बजे उनके निवास स्थान सुनारों की गली चांदनी चौक से रहेगा। आचार्य श्री रामलाल जी मसा एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि जी मसा के सानिध्य में हो रही दीक्षा प्रसंग बेगू चित्तौड़ राजस्थान में होगी। दीक्षा पूर्व अखिल भारतीय संघ द्वारा भी सभी दीक्षार्थियों का अभिनंदन का कार्यक्रम बेगू में किया जाएगा।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष मंत्री एवं समस्त पदाधिकारी व संघ की सभी इकाई महिला मंडल, समता युवा संघ ,बहुमंडल,बालक मंडल ,बालिका मंडल द्वारा इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक लाभ लेने का संघ सदस्यों से आव्हान किया गया। उपरोक्त जानकारी संघ के प्रीतेश गादिया द्वारा दी गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *