रतलाम:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री चैतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में हुआ योग अभ्यास,जिला भाजपा ने सभी मंडलों मे किए योग शिविर

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,21जून(खबरबाबा.काम)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रतलाम जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में योग अभ्यास हुआ।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, कलेक्टर राजेश बाथम, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर राजेश बाथम सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट तथा अन्य जनप्रतिनिधियों नागरिकों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा ने सभी मंडलों मे किए योग शिविर

प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रतलाम जिले के भाजपा मंडलों मे योग शिविर के आयोजन किए गए। पार्टी के मोर्चा एवं प्रकोष्ठों ने सभी शिविर मे योग प्राणायाम किया।

सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के आतिथ्य मे विधायक सभागृह मे आयोजित हुए जिला स्तरीय शिविर मे शामिल हुए और योग प्राणायाम किया। उन्होने निरोगी काया के लिए प्रतिदिन योग करने पर जोर दिया।

पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा ने योग शिविर लगाया इसमें महिला कार्यकर्ताओं ने योग प्राणायाम कर स्वस्थ्य रहने का संकल्प लिया। शिविर मे योग प्रशिक्षिका आशा दुबे ने मार्गदर्शन दिया। महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया सहित कार्यक्रम प्रभारी दिव्या चन्दन शर्मा, सपना दुबे, जीवन ज्योति, अंजू कौशल , ममता सोलंकी रेखा जोशी, राजश्री राठौर आदि उपस्थित रहे।

भाजपा दीनदयाल मंडल द्वारा कलीमी कॉलोनी स्थित गार्डन योग शिविर आयोजित हुआ। मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। अम्बेडकर मंडल द्वारा देवरा देव नारायण नगर कॉम्प्लेक्स मे योग शिविर आयोजित हुआ। इसमें मंडल अध्यक्ष विनोद यादव एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ शामिल हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *