रतलाम: शहर के एक नामी निजी स्कूल पर प्रशासन की दबिश, बड़ी संख्या में कॉपी- किताबें,स्कूल यूनिफॉर्म जब्त, स्कूल से विक्रय करने की सूचना पर प्रशासन ने की कार्रवाई

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम, 7जुलाई(खबरबाबा.काम)। शहर में आज प्रशासन ने एक नामी स्कूल पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। स्कूल परिसर से ही मनमाने दामों पर किताबें और यूनिफार्म के विक्रय की सूचना पर प्रशासनिक दल ने स्कूल में दबीश दी और भारी संख्या में उक्त सामग्री जप्त की है। अधिकारियों ने पंचनामा बनाया है। कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट कलेक्टर को प्रस्तुत की जाएगी इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी।

कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर प्रशासनिक दल ने डेलनपुर स्थित चैतन्य टेक्नो स्कूल पर यह कार्रवाई की है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली थी कि स्कूल परिसर से मनमाने दाम पर यूनिफॉर्म और किताबों का विक्रय अभिभावकों को किया जा रहा है। इस सूचना पर प्रशासनिक दल मौके पर पहुंचा।

दल में तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी के.सी शर्मा एवं अन्य अधिकारी शामिल थे । कार्रवाई के दौरान प्रशासन को बड़े पैमाने पर कॉपी, किताब सहित स्कूल यूनिफार्म और अन्य सामग्री मिली है। बताया जा रहा है कि कुछ पालक की शिकायत पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। प्रशासन का अमला रविवार सुबह स्कूल पहुंचा जहां अलग-अलग कमरों में रखी गई सामग्री को जप्त कर उनकी गणना की जा रही है।

नियमों के मुताबिक कोई भी स्कूल बिना विक्रय लाइसेंस किसी भी सामग्री का विक्रय नहीं कर सकता है। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा धड़ल्ले से मनमाने दामो पर स्कूल ड्रेस कॉपी किताब सहित दूसरे सामग्री बेचने की आशंका है। अधिकारियों ने स्कूल प्रिंसिपल को भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। अब देखना है कि प्रशासन इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है।

शहर के कुछ अन्य स्कूलों में भी नियमों का पालन नहीं

शहर के एक बड़े स्कूल में कार्रवाई के बाद आम जनता की उम्मीदे प्रशासन से बढ़ गई है। शहर के कुछ अन्य स्कूलों भी निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। कहीं हर साल कोर्स की कुछ किताबों को मनमाने तरीके से बदल दिया जाता है, तो कहीं नियम विरुद्ध फीस वृद्धि कर दी जाती है। स्कूलों का पाठ्यक्रम भी शहर के कुछ ही दुकानों पर उपलब्ध होता है और अभिभावकों को उन्ही दुकानों से सामग्री क्रय करना पड़ती है। इन सब मामलों की जानकारी प्रशासन के पास है, लेकिन शहर के अन्य स्कूलों पर कार्रवाई होती है या नहीं, यह समय बताएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *