रतलाम: पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही,400 क्वार्टर देशी शराब जब्त, बाइक पर हो रही थी तस्करी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम, 7जुलाई(खबरबाबा.काम)। जिले की आलोट पुलिस ने मोटरसाइकिल पर अवैध शराब ले जाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 400 क्वार्टर देशी शराब जप्त की है।

एसपी राहुल लोढा द्वारा अवैध शराब की धरपकड़ के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। इसके पालन में एएसपी राकेश खाखा व एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन मे 07 जुलाई की रात आलोट पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर खजुरी सोलंकी से गुराड़िया शिप्रा ग्राम खजुरी सोलंकी में नाकाबंदी की गई।मोटर सायकल से आ रहे दो व्यक्तियो को रोकने पर दोनो व्यक्ति मोटर सायकल पर रखे सफेद कट्टे मे भरे माल को छोडकर भागे, जिनमे से पीछे बैठे व्यक्ति प्रेमसिंह पिता बगदुसिंह राजपुत उम्र 21 साल निवासी लसुडिया गोयल थाना झार्डा जिला उज्जैन को पकडा गया।

मोटर सायकल का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पकडे गये व्यक्ति से सफेद कट्टे मे भरे 400 क्वाटर देशी प्लेन शराब के कुल 72 बल्क लिटर कीमती 28 हजार रुपये व घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकील को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।पुछताछ में भागने वाले आरोपी का नाम गजेन्द्रसिंह राजपतु निवासी ढोढर थाना बडोद होना बताया।

आरोपी विजेन्द्रसिंह निवासी आमलिया थाना बडोद जिला आगर मालवा से शराब खरीदना व आरोपी सुमेर सिंह जाति निवासी कलसिया बडा गावं थाना आलोट को बेचना बताया गया है। जिस पर आरोपियो के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण में आरोपी का पीआर लेकर अन्य आरोपियो की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *