रतलाम: जैन सोश्यल ग्रुप के आगामी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरेन शाह रतलाम आए, JSG ग्रुप द्वारा किया गया अभिनंदन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,2जुलाई(खबरबाबा.काम)। जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के वर्ष 2025 – 27 के अध्यक्ष बिरेन शाह रतलाम आए। इस दौरान रतलाम के समस्त JSG ग्रुपो द्वारा उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

उपरोक्त जानकारी देते हुए JSG रतलाम जोन कोऑर्डिनेटर जयंतीलाल डांगी ने बताया कि श्री शाह पुणे से मध्य प्रदेश में आए। उनके साथ मध्यप्रदेश रीजन के अध्यक्ष प्रीतेश गादिया, जेएसजीआईएस उपाध्यक्ष हेमंत जैन, मनीष कोठारी, अभिषेक सेठिया आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से संगिनी की अध्यक्ष संगीता काठेड़ एवं उनकी टीम द्वारा की गई। तत्पश्चात अतिथि का स्वागत रतलाम जैन सोशल ग्रुप मेन, ग्रेटर, सेंट्रल,रतनपुरी, यूथ, क्लासिक, मैत्री, साइन, संस्कार, एलिट के अध्यक्ष अजय सिसोदिया, संजय खिमेसरा, आशीष लूनिया, पंकज पटवा, वैभव रांका, अशोक डांगी,अमित कोठारी, सिद्धार्थ डांगी, कमलेश बुपक्या, ललित काठेड़, सौरभ नाहर, संजय लुनिया, अंकित जैन आदि कई पदाधिकारी एवं पूर्व अध्यक्ष द्वारा किया गया। श्री शाह का स्वागत रीजन व जोन की तरफ से प्रीतेश गादिया,दीपेंद्र कोठारी, जयंतीलाल डांगी द्वारा भी किया गया।

स्वागत भाषण रीजन अध्यक्ष प्रीतेश गादिया द्वारा दिया गया। जिसमें उन्होंने शाब्दिक स्वागत करते हुए रीजन के कई प्रकल्पों से अवगत कराया और आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों को भी अतिथि के समक्ष रखा। श्री शाह ने अपने उद्बोधन में रीजन की सेवा धार्मिक व अन्य रचनात्मक गतिविधियों को सराहते हुए रीजन की एवं रतलाम जोन की कार्यशैली को प्रेरक बताते हुए फेडरेशन स्तर तक ले जाने पर आश्वस्त किया। युवाओं को संस्था से अधिक से अधिक जोड़ने पर बल दिया। बिजनेस कॉन्सेप्ट पर भी संस्था के सदस्यों को जोड़ने हेतु फेडरेशन के कार्यक्रम की योजना बताई। कार्यक्रम में फेडरेशन के उपाध्यक्ष हेमंत जैन, मनीष कोठारी, अभिषेक सेठिया, दीपेंद्र कोठारी आदि ने भी अपने भाव रखें।

कार्यक्रम का संचालन जयंतीलाल डांगी द्वारा किया गया एवं आभार प्रफुल्ल लोढा द्वारा माना गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *