केरल: वायनाड में भूस्खलन से भारी तबाही, 60 से अधिक की मौत, सेना-NDRF की टीमें जुटीं, मलबे से 100 से ज्यादा लोग निकाले गए

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

30जुलाई2024। केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की खबर है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 60 से अधिक लोगों की मौत की खबर है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। वहीं सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय आपदा मोचन बल के जवान राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। बारिश के कारण कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन से बात की और वायनाड में स्थिति का जायजा लिया। गृह मंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

NDRF, थल सेना, वायुसेना समेत राज्य की तमाम एजेंसियां रेस्क्यू में जुटी हैं।

इलाके में भारी बारिश के कारण बचाव कार्य बाधित हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मलप्पुरम के नीलांबुर क्षेत्र में बहने वाली चालियार नदी में कई लोगों के बह जाने की आशंका है। इस बीच, मुंडक्कई में कई घर, दुकानें और वाहन मलबे में दबे हुए हैं. घटनास्थल पर जाने वाला एक पुल बह गया है, जिससे रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आश्वासन दिया है कि अस्थायी पुल बनाने, लोगों को हेलीकॉप्टर से निकालने और आपदा स्थल पर आवश्यक व्यवस्था करने के लिए सेना की सहायता ली जा रही है।

वायनाड में हुए भूस्खलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के सीएम पी. विजयन से की बात। राहत बचाव में हर संभव मदद का भरोसा दिया। पीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की मदद का ऐलान किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *