दिल्ली से लौटकर देर रात मंत्री नागर सिंह चौहान की भोपाल में सीएम और संगठन के नेताओं के साथ बैठक, CM मोहन के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीर वायरल, एमपी BJP में सब All Is Well !

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,24जुलाई(खबरबाबा.काम)। वन मंत्रालय वापस लिए जाने के बाद अपनी और सांसद पत्नी की इस्तीफे की बात कहने वाले मंत्री नागर सिंह चौहान मंगलवार रात दिल्ली से लौट आए हैं। देर रात मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के साथ उनकी मुलाकात हुई‌ और इसके बाद सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ नागर सिंह चौहान की मुस्कुराते हुए तस्वीर वायरल हो गई। जो संदेश दे रही है कि MP बीजेपी में अब सब कुछ ठीक हो गया है।

सीएम हाउस से वायरल हुई तस्वीर संकेत है कि मध्य प्रदेश की राजनीति में उठने वाला तूफान फिलहाल शांत पड़ गया है। CM मोहन के साथ एक फ्रेम में नजर आए मंत्री नागर सिंह सोफे पर बैठे मुस्कुरा रहे हैं।

इस्तीफे की बात कहने के बाद दिल्ली हुए थे तलब, नहीं हो पाई केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात

गौरतलब है बीते रविवार को पूर्व कांग्रेस नेता रामनिवास रावत को मोहन कैबिनेट में शामिल करने और वन और पर्यावरण मंत्री बनाए जाने से नाराज होकर आदिवासी कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने इस्तीफे की धमकी दी थी। उन्होंने सांसद पत्नी अनीता चौहान के साथ बीजेपी से भी इस्तीफे धमकी देकर एमपी की राजनीति में हलचल मचा दी थी।

मंत्री नागर सिंह चौहान के बयान के बाद भोपाल में हलचल बड़ी और तत्काल कलेक्टर और एसपी को उनके पास भेजा गया, लेकिन बात नहीं बन पाई। मामला बढ़ता देख दिल्ली ने हस्तक्षेप किया और मंत्री नागर सिंह चौहान को तत्काल तलब किया गया। नागर सिंह चौहान भी भोपाल न जाकर सीधे मंगलवार को दिल्ली रवाना हुए। बताया जा रहा है कि नागर सिंह चौहान की राष्ट्रीय अधयक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात होनी थी, लेकिन वह नहीं हो पाई।

दिल्ली में वह पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा से मिले। मंगलवार रात को मंत्री श्री चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ भोपाल लौटे और लौटते ही सीएम मोहन यादव से मिलने पहुंचे, जहां देर रात तक उनकी मीटिंग चली।

माना जा रहा है कि दिल्ली दौरे के बाद मध्य प्रदेश लौटे मंत्री नागर सिंह चौहान फिलहाल एकदम शांत हैं जो संकेत है कि उन्हें शीर्ष नेतृत्व द्वारा आश्वस्त किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *