28 को  रतलाम प्रेस क्लब की साधारण सभा, आगामी चुनाव की तिथियों पर होगी चर्चा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|


रतलाम,17जुलाई(खबरबाबा.काम)। प्रेस क्लब की वार्षिक साधारण सभा की बैठक 28 जुलाई 2024 रविवार को पावर हाउस रोड स्थित प्रेस क्लब भवन पर होगी।

रतलाम प्रेस क्लब सचिव यश (बंटी) शर्मा ने बताया कि वार्षिक साधारण सभा का आयोजन प्रेस क्लब भवन पर साधारण सभा प्रात: 11 बजे से शुरू होगी। इसमें संस्था अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी अध्यक्षता करेंगे। वार्षिक साधारण सभा में एजेंडे के अनुसार आय व्यय पत्रक प्रस्तुत होगा। संस्था के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। अन्य विषयों पर चर्चा अध्यक्ष की अनुमति से हो सकेगी। सचिव श्री शर्मा ने बताया कि साधारण सभा में रतलाम प्रेस क्लब के सभी सदस्य आमंत्रित हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *