रतलाम: स्टेशन पर अमरनाथ जाने वाले यात्रियों का हुआ स्वागत,भाजपा नेता यतेन्द्र भारद्वाज के नेतृत्व मे रवाना हुआ जत्था

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम, 11जुलाई(खबरबाबा.काम)। बाबा अमरनाथ के दर्शन करने का अवसर बड़े ही सौभाग्य से मिलता हैं। बुधवार को रतलाम से भाजपा नेता यतेंद्र भारद्वाज ने अपने साथियों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए प्रस्थान किया। इसके पूर्व स्टेशन पर सभी यात्रियों का स्वागत किया गया।

अमरनाथ यात्रा पर निकले भारद्वाज और साथियों को स्टेशन पर साथियों ने पुष्पमाल पहना कर शुभकामनाएं दी। यतेंद्र भारद्वाज इससे पूर्व भी 3 बार बाबा अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं। जिसमे एक यात्रा मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ की थी। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा मे यतेंद्र भारद्वाज ,अशोक जैन चौटाला, गजेंद्र सोनी, मनीष यादव, मनोज पांडे, हेमेंद्र सिंह ,जितेंद्र सिंह गौड़, जेंडल सिंह गुर्जर महेंद्र पथरोड आदि शामिल हैं।

स्टेशन पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,जवाहर व्यायाम शाला के अध्यक्ष गौरव जाट,जयेश राठौर, गोपाल सोलंकी, अरुण राव, योगेंद्र सिंह जादौन, पत्रकार विजय मीना विनोद वाधवा, जितेंद्र वाधवा, राज उपाध्याय, शेरशिग , अभिषेक पटेल,अमित गेहलोद, पायलट पुरोहित, विशाल उपाध्याय आदि ने स्वागत कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *